जेट एयरवेज में इस्तीफों का दौर, सीईओ विनय दुबे समेत कई अधिकारियों ने छोड़ी नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेट एयरवेज की दिक्कतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। विनय दुबे ने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। इसके अलावा कंपनी के एचआर (चीफ पीपल ऑफिसर) राहुल तनेजा ने भी इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं, मंगलवार की शाम को कंपनी सचिव और अनुपालन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने भी तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।
आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज का परिचालन बंद हो ही चुका है, साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार आ रहे इस्तीफे उसकी मुश्किलों में और इजाफा कर रहे हैं। पहले कंपनी के एग्जीक्यूटिव और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अमित अग्रवाल का भी आज सुबह ही इस्तीफा आया था और अब कंपनी के सीईओ विनय दुबे और एचआर राहुल तनेजा का इस्तीफा भी आ गया।Jet Airways Chief Executive Officer Vinay Dube has resigned from the services of the Company with immediate effect citing personal reasons pic.twitter.com/akWgWNrLII
— ANI (@ANI) May 14, 2019विज्ञापन
बता दें कि विनय दुबे ने अगस्त 2017 में जेट एयरवेज का हाथ थामा था। इससे पहले उन्होंने डेल्टा एयरलाइंस और अमेरिकन एयरलाइंस के साथ भी काम किया है। ज्ञात हो कि जेट एयरवेज का संचालन 17 अप्रैल को बंद हो गया था। कर्मचारियों और पायलटों का वेतन न दे पाने के वजह से कंपनी दिक्कतों से घिरी थी।