{"_id":"5acd82674f1c1b513e8b4758","slug":"jee-students-complained-some-questions-were-same-from-mock-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब JEE पर उठे सवाल, कोचिंग क्लास के मॉक टेस्ट से मिलता-जुलता पाया गया पेपर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब JEE पर उठे सवाल, कोचिंग क्लास के मॉक टेस्ट से मिलता-जुलता पाया गया पेपर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को जिन छात्रों ने मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा दी थी उन्होंने शिकायत की है कि प्रश्नपत्र में बहुत सारे सवाल ठीक वैसे ही थे जैसे 2016 में कोचिंग क्लास के मॉक टेस्ट में पूछे गए थे। छात्रों ने कहा कि JEE में फिजिक्स के सेट C में 9 सवाल ऐसे थे जो हैदराबाद की एक कोचिंग के मॉक टेस्ट में पूछे गए थे। उन्होंने कहा कि यह जानकारी मंगलवार शाम को शेयर की गई जो कि कुछ ही घंटों में वायरल हो गई।
विज्ञापन
कुछ छात्रों ने JEE की परीक्षा कराने वाली CBSE से शिकायत की है। यह मामला इसलिए भी जोरों से उठा है क्योंकि हाल ही में दसवीं और बारहवीं के पेपर लीक होने का मामला सामने आया था।सीबीएसई की पब्लिक रिलेशन अधिकारी रमा शर्मा ने कहा JEE एक उच्च स्तर की प्रतियोगिता है जिसकी छात्र पिछले साल के पेपरों से तैयारी करते हैं। पेपर तैयार करने वाले इस बात का ध्यान रखते हैं कि सवाल दोहराये न जाएं। इस मामले हमें शिकायत मिली है और डायरेक्टर खुद इस मामले को लेकर सतर्क हैं। हम डायरेक्टर के बयान का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रों द्वारा की गई शिकायत में बताया गया है कि सवाल नंबर 64, 67, 77, 78, 81, 83, 86 और 87 मॉक टेस्ट में पूछे गए सवालों से मिलते जुलते थे। नारायण कोचिंग एकेडमी से जुड़े अधिकारी ने छात्रों के इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि यह सवाल 2016 में ग्रांड फिनाले मॉक टेस्ट में पूछे गए थे। किताबों में भी कई बार एक जैसे सवाल होते हैं। वहीं कोचिंग चेन आईआईटी के कोआर्डिनेटर अशोक कुमार ने कहा कि हमारी रिसर्च टीम को कुछ चीजें मिली हैं जिससे साफ है कि किसी ने हमारे प्रश्नपत्र को डाक्टर्ड किया है और हमारी छवि बिगाड़ने की कोशिश की है।
विज्ञापन
राव आईआईटी एकेेडमी के एमडी और सीईओ विनय कुमार ने कहा कि कई कोचिंग्स में यह समानताएं मिली हैं जिस पर फौरन प्रतिक्रिया दी जानी चाहिए थी। हम अपने सभी छात्रों से कह रहे हैं कि इस मामले की CBSE से शिकायत करें। उन्होंने कहा कि वह खुद एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर से मामले की जांच के लिए लिखित में शिकायत दर्ज कराएंगे।
आपको बता दें कि 2018 में 10.43 लाख छात्रों ने 112 शहरों में JEE की परीक्षा दी थी। जिसमें से केवल 2 लाख 24 हजार छात्र ही 20 मई 2018 को होने वाली JEE एडवांस परीक्षा के लिए योग्य होंगे।