JEE-NEET: सोनिया गांधी बोलीं- छात्रों के भविष्य से जुड़ा फैसला उनकी सहमति से हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को नीट-जेईई परीक्षा को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, 'छात्र हमारा भविष्य हैं, हम एक बेहतर भारत के निर्माण के लिए उन पर निर्भर हैं। इसलिए यदि उनके भविष्य के संबंध में कोई निर्णय लेना है, तो यह महत्वपूर्ण है कि यह उनकी सहमति के साथ लिया जाए।'
Students are our future, we depend on them to build a better India, therefore, if any decision has to be taken regarding their future it is important that it is taken with their concurrence.: Congress President Smt. Sonia Gandhi #SpeakUpForStudentSafety pic.twitter.com/Jf18cmykbd
— Congress (@INCIndia) August 28, 2020विज्ञापन
वीडियो संदेश में श्रीमती गांधी ने कहा, 'मेरे प्यारे छात्रों मैं आपकी परेशानी समझ सकती हूं। आप इस समय एक बहुत मुश्किल परिस्थिति का सामना कर रहे हैं। आपकी परीक्षा कब, कहां और कैसे होगी ये केवल आपके लिए ही नहीं बल्कि आपके परिवार के लिए भी बहुत महत्वपू्र्ण विषय है। आप हमारा भविष्य हैं। एक बेहतर भारत के लिए हम आपके ऊपर निर्भर करते हैं। मुझे उम्मीद है कि सरकार आपकी बात को सुनेगी। आपकी आवाज को सुनेगी और आपकी इच्छानुसार कार्य करेगी। यह मेरी सरकार को सलाह है। जय हिंद।'
यह भी पढ़ें- जेईई-नीट की परीक्षा को स्थगित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे छह राज्यों के मंत्री
वहीं शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में छह राज्यों- पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और महाराष्ट्र के मंत्रियों ने याचिका दायर की है। जिसमें शीर्ष अदालत के 17 अगस्त के आदेश की समीक्षा करने और सितंबर में होने वाली जेईई-नीट की परीक्षा को स्थगित करने की मांग की गई है।
बता दें कि देश में मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा नीट (NEET) और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई (JEE) परीक्षा को एक सितंबर से कराने का निर्णय किया गया है। शीर्ष अदालत ने भी इन परीक्षाओं के आयोजन को अनुमति दे दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.