{"_id":"60396ece1836d4100a4738b5","slug":"jee-main-phase-i-exam-completes-95-percent-candidates-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन का पहला चरण संपन्न, 95 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेईई मेन का पहला चरण संपन्न, 95 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल
Sat, 27 Feb 2021 03:27 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 27 Feb 2021 03:27 AM IST
विज्ञापन
JEE Main Exam 2021
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को बताया कि जेईई मेन-2021 का पहला चरण संपन्न हो गया। पहले चरण की परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक हुई। इसके लिए 661776 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट किया कि पहले चरण में 95 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। उन्होंने उम्मीद जताई कि एनटीए भविष्य में भी सफलतापूर्वक परीक्षाएं आयोजित कराएगा।
विज्ञापन
एनटीए ने एक बयान में कहा कि पेपर-1 बीई/बीटेक में 95 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि पेपर 2ए बीआर्क/2बी बी प्लानिंग में 81.2 फीसदी परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। 95 फीसदी अभ्यर्थियों को उनकी पहली पसंद का केंद्र और शहर आवंटित किया गया था।
विज्ञापन
कोलंबो, दोहा, दुबई, काठमांडो, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर और कुवैत समेत देश के 331 शहरों में परीक्षा आयोजित की गई। लॉकडाउन के चलते बहरीन में परीक्षा नहीं कराई जा सकी। पहली बार परीक्षा 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, असमिया, बंगाली, कन्नड, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू आदि में हुई।