फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jdu is ready to be a part of modi government but with a big condition

नीतीश ने मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली खबरों को किया खारिज, बताया फालतू

Thu, 31 Oct 2019 03:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 31 Oct 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
Jdu is ready to be a part of modi government but with a big condition
नीतीश कुमार(फाइल फोटो)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि उनकी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में शामिल होने वाली है। वह पहले भी इस ऑफर को ठुकरा चुके हैं। कुमार ने हालिया चर्चाओं को फालतू करार दिया।

विज्ञापन


ऐसी खबरे थीं कि जेडीयू का कहना है कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह उनकी पार्टी को संसद में मौजूद संख्या बल के आधार पर केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देते हैं तो वह शामिल होने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री नीतीश ने इस तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा, 'ऐसी कोई बात नहीं हुई। सब फालतू है।'
विज्ञापन


नीतीश से पहले केसी त्यागी ने बुधवार को कहा था कि अगर उनकी पार्टी को संख्या बल के आधार पर जगह मिलती है तो वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने को तैयार है।  बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल गठन के समय जेडीयू ने एक मंत्री पद की पेशकश को इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दिल्ली में हो रही जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बुधवार को नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया था। नीतीश कुमार के फिर से पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने मीडिया को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर बयान दिया। उन्होंने शर्त रखते हुए कहा कि हमारे सांसदों की संख्या के आधार पर यदि एनडीए की ओर से निमंत्रण आता है तो हमारी पार्टी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed