फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JDU 6 MLAs to support BJP in Manipur 

मणिपुर: जदयू के 6 विधायकों ने भाजपा को दिया समर्थन, लोगों की उम्मीदें पूरी करने की अपील 

Sat, 12 Mar 2022 04:24 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 12 Mar 2022 04:24 PM IST
सार

जद (यू) ने एक बयान में कहा कि मणिपुर के लोगों के हित में पार्टी ने सरकार के गठन में भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है।

विज्ञापन
JDU 6 MLAs to support BJP in Manipur 
मणिपुर जदयू विधायकों का भाजपा को समर्थन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जनता दल (यूनाइटेड) ने शनिवार को मणिपुर विधानसभा में अपने छह विधायकों का समर्थन भाजपा को दिया। भाजपा राज्य में बहुमत हासिल करने के बाद अब सरकार बनाने के लिए तैयार है। पार्टी ने एक बयान में कहा कि मणिपुर के लोगों के हित में जद (यू) ने सरकार के गठन में भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है। जद (यू) ने भाजपा से पार्टी को मिले जनादेश का सम्मान करने की अपील की है। साथ ही उम्मीद जताई है कि भाजपा लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करेगी। 

विज्ञापन


पार्टी ने कहा कि छह नवनिर्वाचित विधायकों ने खुमुक्चम जोयकिसन सिंह को अपना नेता चुना है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी। 
विज्ञापन

 

चुनाव में कांग्रेस को पांच सीटें, एनपीपी को सात, एनपीएफ को पांच, केपीए को दो, और निर्दलीय ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। मणिपुर में पिछली बार एन बीरेन सिंह ने सरकार बनाई थी जो साल 2016 में कांग्रेस का दामन छोड़कर पार्टी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed