{"_id":"64fc42ee24834f66fd000223","slug":"jds-leader-kumaraswamy-says-no-discussion-on-seat-sharing-with-bjp-so-far-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP-JDS: जेडीएस-भाजपा के बीच सीट बंटवारे पर अब तक कोई चर्चा नहीं, कुमारस्वामी ने कांग्रेस को लेकर कही बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP-JDS: जेडीएस-भाजपा के बीच सीट बंटवारे पर अब तक कोई चर्चा नहीं, कुमारस्वामी ने कांग्रेस को लेकर कही बड़ी बात
Sat, 09 Sep 2023 03:33 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 09 Sep 2023 03:33 PM IST
सार
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि अभी तक भाजपा और हमारे बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन आगे जो होगा बताया जाएगा।
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस के बीच गठबंधन को लेकर खबरें सामने आई हैं। इस बीच, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि अभी तक हमारे बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। लेकिन उन्होंने कहा कि आगे जो होगा बताया जाएगा, इस पर चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों को गठबंधन की जरूरत है क्योंकि कांग्रेस पिछले दो-तीन महीनों से लोगों को लूट रही है। राजनीतिक गतिविधियों को देखकर कांग्रेस डर गई है। साथ कुमारस्वामी ने गठबंधन में चार सीटों पर लड़ने के बारे में बीएस येदियुरप्पा की टिप्पणी को व्यक्तिगत बयान करार दिया।
विज्ञापन
इससे पहले भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य येदियुरप्पा ने कहा था कि चुनावी तालमेल के तहत जद(एस) कर्नाटक में 28 संसदीय क्षेत्रों में से चार पर चुनाव लड़ेगी। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रहे येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा और जद(एस) के बीच तालमेल होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेडीएस को चार लोकसभा सीट देने के लिए राजी हो गए हैं। येदियुरप्पा ने बेंगलुरु में कहा कि मुझे खुशी है कि देवेगौड़ाजी हमारे प्रधानमंत्री से मिले और उन्होंने पहले ही लगभग चार सीटें तय कर ली हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं।
विज्ञापन
येदियुरप्पा की टिप्पणी के बाद कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने भाजपा और जेडीएस दोनों की आलोचना की थी। कांग्रेस एमएलसी जगदीश शेट्टर ने कहा कि लोग सुविधा के आधार पर किए जा रहे इस गठबंधन को खारिज कर देंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन करना जद(एस) और भाजपा पर निर्भर है। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले भी गठबंधन किया था, फिर टूट गया। अब वे फिर से गठबंधन की बात कर रहे हैं। आपने भरोसा खो दिया है। लोग अपनी सुविधा के आधार पर गठबंधन बनाते हैं। इसके साथ ही संबंधित पार्टियों की विश्वसनीयता भी चली जाती है।
जद (एस) ने भाजपा के साथ गठबंधन पर विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की राय जानने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की उपस्थिति में बुधवार को बेंगलुरु में कुमारस्वामी के आवास पर एक बैठक की थी। कुमारस्वामी देवगौड़ा के बेटे हैं। जद (एस) 2023 के विधानसभा चुनावों में केवल 19 सीटें जीत सकी। लिंगायत समुदाय में भाजपा को मजबूत समर्थन मिलता दिख रहा है और गठबंधन से दोनों पार्टियों को मदद मिलने की उम्मीद है।
साबित हो गया भाजपा की बी टीम है जदएस : सिद्धरमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने कहा कि मैं कहता रहा हूं जदएस भाजपा की बी टीम है, अब यह साबित भी हो गया है। जब मैं उन्हें बी टीम कहता था जो जदएस के लोग मुझ पर गुस्सा होते थे। उन्होंने अपना नाम जनता दल (सेक्युलर) रखा है लेकिन उन्होंने सांप्रदायिक पार्टी से हाथ मिला लिया है।
दोनों दल मिलकर भी कर्नाटक में कांग्रेस को नहीं हरा सकते : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और जदएस भले ही एक साथ आ जाएं लेकिन ये दोनों मिलकर भी कर्नाटक में कांग्रेस को नहीं हरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने दोनों दलों के हाथ मिलाने की खबरें पढ़ी हैं। साथ ही जदएस सुप्रीमो देवगौड़ा और पीएम नरेंद्र मोदी की एक-दूसरे का हाथ पकड़े तस्वीर भी देखी हैं। खरगे ने कहा कि कर्नाटक में हम शुरुआत से ही अपने पैरों पर खड़े होने और चुनावों का सामना करने कोशिश कर रहे हैं। पूरे देश में लोकसभा चुनाव के लिए 28 दल विपक्षी गठबंधन में साथ आए हैं। विपक्षी दलों के साथ देश के 60 फीसदी मतदाता हैं जबकि एनडीए के साथ 40 फीसदी ही मतदाता हैं। इसलिए हमें उम्मीद है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हमें सफलता मिलेगी।