फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaypee promoters helping Rs 10K crore to Jaypee Infratech for bankrupt issue

जेपी इंफ्रा को दिवालिया होने से बचाने के लिए 10 हजार करोड़ का प्रस्ताव

Tue, 08 May 2018 05:03 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 08 May 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
Jaypee promoters helping Rs 10K crore to Jaypee Infratech for bankrupt issue

जेपी इंफ्राटेक को दिवालिया होने से बचाने के लिए जेपी ग्रुप प्रमोटर आगे आए हैं। प्रमोटर मनोज गौड़ द्वारा पेश प्रस्ताव में दस हजार करोड़ रुपये की पेशकश कर बैंक लोन चुकाने और आवास परियोजनाओं को पूरा करने की योजना के तहत उधारदाताओं को कंपनी में हिस्सेदारी की योजना बताई गई है। गौड़ द्वारा पेश की गई रकम हाल ही में नीलामी प्रक्रिया के दौरान लगाई गई 7350 करोड़ की बोली से करीब 25 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन


 सूत्रों के अनुसार प्रस्ताव के तहत 9800  करोड़ रुपये बैंकों का कर्ज चुकाने और उधारदाताओं को कंपनी में हिस्सेदारी देने की योजना के साथ ही कंपनी के अधूरे पड़े आवासीय प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


गौड़ ने अपने प्रस्ताव के समर्थन में कमेटी ऑफ क्रेडिटर (सीओसी) समिति के सामने एक प्रस्तुती भी दी। हालांकि अभी साफ नहीं है कि सीओसी ने गौड़ का यह प्रस्ताव स्वीकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैनल इस बारे में लक्षद्वीप लि. द्वारा किए गए दावों पर भी विचार करेगा जिसने की कुछ हफ्ते पहले बोली लगाते हुए 7350 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था। सूत्रों का कहना है कि मामले को लेकर अगले दो दिनों में बैठक कर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed