{"_id":"5b783c5142c7924660499da6","slug":"jayalalithaa-death-3-aiims-doctors-panel-to-be-questioned-by-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयललिता मौत मामले में एम्स के तीन डॉक्टरों से होगी पूछताछ, समन जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जयललिता मौत मामले में एम्स के तीन डॉक्टरों से होगी पूछताछ, समन जारी
एजेंसी, चेन्नई
Updated Sat, 18 Aug 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रहे आयोग ने शनिवार को एम्स के तीन डॉक्टरों को समन भेजा है। इन डॉक्टरों ने चेन्नई के अपोलो अस्पताल में जयललिता की स्वास्थ्य जांच की थी। आयोग ने तीनों डॉक्टरों को 23-24 अगस्त को उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा है।
जस्टिस ए अरुमुगस्वामी जांच आयोग ने श्वांस चिकित्सा विभाग के डॉक्टर जीसी खिलनानी, एनेस्थेसिया विभाग के प्रोफेसर अंजन त्रिखा और हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर नीतीश नायक को समन किया है।
अपोलो अस्पताल में तीनों डॉक्टरों ने कई बार जयललिता की जांच की थी। सूत्रों ने बताया कि एम्स के डॉक्टरों से आयोग के गवाहों के रूप में पूछताछ की जाएगी। डॉक्टरों ने समन स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
आयोग ने अभी तक 75 गवाहों से पूछताछ की है। इसके अलावा खुद गवाह बनने की अर्जी देने वाले सात अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा चुकी है। इन गवाहों में से 30 से ज्यादा के साथ जयललिता की पुरानी साथी रहीं वी शशिकला के वकील भी जिरह कर चुके हैं।
गौरतलब है कि तमिलनाडु सरकार ने सितंबर 2017 में जांच आयोग अधिनियम के तहत इस मामले में पैनल का गठन किया था।