फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jayadev Galla TDP parliamentarian presenting No Confidence Motion against modi government

पहली बार संसद पहुंचने वाले जयदेव गल्ला, एक मशहूर बिजनेस मैन हैं

Fri, 20 Jul 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jul 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
Jayadev Galla TDP parliamentarian presenting No Confidence Motion against modi government
jayadev galla

मोदी सरकार के खिलाफ शुक्रवार को विपक्ष लामबंद हो कर अविश्वास प्रस्ताव पेश कर रहा है। विशेष राज्य की मांग कर रहे आंध्र प्रदेश के सांसद इस बार मोदी सरकार से आर-पार कर लेना चाहते हैं। सरकार के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव की शुरुआत भी काफी रोचक रही। इसकी कमान संभाली टीडीपी के सांसद और प्रसिद्ध व्यवसायी जयदेव गल्ला ने।

विज्ञापन


जयदेव गल्ला कौन हैं

यह जानना काफी रोचक है कि मोदी सरकार के चार साल के शासन काल के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव पेश करने वाले जयदेव पहली बार संसद पहुंचे हैं। अपने निर्वाचन क्षेत्र में जय, जयदेव और गल्ला जयदेव के नाम से पॉपुलर हैं।
विज्ञापन


बड़े व्यवसायी हैं गल्ला

आंध्र प्रदेश के गुंटूर निर्वाचन क्षेत्र से आने वाले जयदेव गल्ला एक बड़े व्यवसायी हैं। जयदेव का जन्म 24 मार्च 1966 को आंध्र प्रदेश के चित्तूर में हुआ। उनके परिवार में पत्नी पद्मावती गल्ला और दो बेटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जयदेव की पढ़ाई अमेरिका के विभिन्न कॉलेजों में हुई है। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है और अमेरिका की एलिनॉइस, अरबाना कैंपेन विश्वविद्यालय और वेस्ट मांट से पढाई की है।  

48 साल के जयदेव अमारा राजा बैटरी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनके पिता रामचंद्र नायडू गल्ला कंपनी के मालिक हैं। राजनीति में आने से पहले जयदेव अमेरिका की जीएनबी बैटरी टेक्नोलोजी में इंटरनेशनल सेल्स हेड रह चुके हैं।


कई कमीटी के प्रबंधक भी हैं

 16 वीं लोकसभा में टीडीपी के सांसद बन कर सदन पहुंचने वाले जयदेव अपने दोस्तों में जय के नाम से काफी पॉपुलर हैं।
 जयदेव सिर्फ एक मशहूर व्यवसायी ही नहीं हैं बल्कि कई संगठनों के पदाधिकारी भी रह चुके हैं। 
 इससे पहले वह 2014-17 तक स्टैंडिंग कमीटी ऑन कॉमर्स के सदस्य रह चुके हैं।
1सितंबर 2014 से मिनिस्ट्री ऑफ पावर और न्यू रिन्यूअल एनर्जी मंत्रालय में के सदस्य हैं
प्राइवेट मेंबर बिल एंड रेजोल्यूशन के भी सदस्य हैं
11 मई 2016 से जय इंफोर्समेंट सिक्योरिटी के सदस्य होने के साथ साथ कई अन्य कमीटियों के सदस्य हैं।  

खेल के शौकीन हैं जयदेव
जयदेव जितने अच्छे वक्ता हैं उतने ही अच्छे खिलाड़ी भी हैं। वह खुद चेस और टेनिस खेलते रहे हैं। और कई प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया है। उन्हें गोल्फ, मोटर स्पोर्ट्स और बेहतरीन गोताखोर हैं। घूमना उनका पैशन हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed