{"_id":"5e5603d88ebc3ef3c13d8cef","slug":"jawed-ashraf-appointed-as-the-next-ambassador-of-india-to-france-says-ministry-of-external-affairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जावेद अशरफ फ्रांस में भारत के अगले राजदूत नियुक्त, जल्द संभालेंगे कार्यभार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जावेद अशरफ फ्रांस में भारत के अगले राजदूत नियुक्त, जल्द संभालेंगे कार्यभार
Wed, 26 Feb 2020 11:06 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
जावेद अशरफ (फाइल फोटो)
अनुभवी राजनयिक जावेद अशरफ को बुधवार को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। अशरफ 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। वर्तमान में वह सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘उनके जल्द पद संभालने की उम्मीद है।’
विज्ञापन
अशरफ, विनय मोहन क्वात्रा का स्थान लेंगे। दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों के मद्देनजर यह एक अहम पदस्थाना है। क्वात्रा को नेपाल में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Ministry of External Affairs: Jawed Ashraf (IFS:1991), presently High Commissioner of India to the Republic of Singapore, has been appointed as the next Ambassador of India to France. He is expected to take up the assignment shortly. pic.twitter.com/UX9elAY4XY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 26, 2020
जावेद अशरफ नवंबर 2016 को सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त हुए थे। बता दें कि अशरफ 1991 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए। वे 1993 से 1999 तक फ्रैंकफर्ट और बर्लिन में स्थित भारतीय दूतावास में भी तैनात रहे। 1999 से 2004 तक जावेद अशरफ ने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अमेरिका डिवीजन में काम किया। 2004 में उन्हें नेपाल का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया जहां वे 2007 तक तैनात रहे।
2007 से 2010 तक जावेद अशरफ ने वाशिंगटन डीसी में राजनीतिक मामलों के लिए काउंसलर और मंत्री के रूप में कार्य किया और फिर 2010 से 2012 तक नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में अमेरिका डिवीजन का नेतृत्व किया।
जावेद अशरफ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वर्ष 2016 तक प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया है। पीएमओ में उनके पोर्टफोलियो में विदेश मंत्रालय, रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष शामिल थे।