चुनावी रुझानों से केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर गदगद, बोले- दिल्ली, झारखंड भी जीतेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनावी रुझानों से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर काफी गदगद नजर आ रहे हैं। इसी के चलते जावड़ेकर ने गुरुवार को दिल्ली और झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत का भरोसा जता दिया है।
Union Minister Prakash Javadekar said that apart from winning the Haryana and Maharashtra Assembly elections, the BJP will win in upcoming Jharkhand and Delhi polls too
विज्ञापन
Read @ANI Story | https://t.co/ks9e3gmvpC pic.twitter.com/ntxoO4IF0Cविज्ञापन विज्ञापन— ANI Digital (@ani_digital) October 24, 2019
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'पांच साल के बाद लोगों ने लोकसभा चुनावों में हमें और ज्यादा जनादेश दिया। अब विधानसभा चुनावों में भी हमें ज्यादा से ज्यादा जनादेश मिल रहा है। महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद अब दिल्ली और झारखंड में भी हम जीत दर्ज करने जा रहे हैं।' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और राज्यों में हमारी सरकार पर भरोसा जताया है।
विश्व बैंक की ताजा और अंतिम सूची में भारत ने कारोबार सुगमता के मामले में 14 पायदान की छलांग लगाई है। इस सूची में अब भारत का 63वां स्थान है। इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए जावड़ेकर ने कहा कि एफडीआई और अन्य बिजनेस के लिए भारत काफी पंसद किया जा रहा है। इसके पीछे का कारण सीधा है कि नरेंद्र मोदी सरकार में कारोबारियों को सगुमता दी जा रही है।