{"_id":"5ed8752b8ebc3e902c2095b2","slug":"javadekar-on-feeding-crackers-to-elephant-says-not-leave-any-stone-unturned-to-nab-culprits","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में हथिनी की हत्या से देश में रोष: केंद्र ने मांगी रिपोर्ट, कहा- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में हथिनी की हत्या से देश में रोष: केंद्र ने मांगी रिपोर्ट, कहा- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
Thu, 04 Jun 2020 09:54 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 04 Jun 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के साइलेंट वैली फॉरेस्ट में एक गर्भवती हथिनी के मुंह में पटाखे से भरा अनानास खिलाया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले पर अब केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने गुरुवार को कहा, ‘केंद्र सरकार ने केरल में हथिनी की मौत को गंभीरता से लिया है। हम सही तरीके से जांच करने और अपराधियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह भारतीय संस्कृति नहीं हैं कि जानवरों को पटाखे खिलाकर मारो।’
केरल सरकार ने जांच के आदेश दिए, केंद्र ने मांगी रिपोर्ट
केरल सरकार ने कहा कि हथनी की निर्मम हत्या मामले की जांच वन्यजीव अपराध जांच दल करेगा। वहीं केंद्र सरकार ने इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए राज्य से रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि पलक्कड जिले के मन्नारकड़ वन मंडल में हथनी की मौत मामले में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस को घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घटना पर गंभीर रुख अपनाते हुए कहा कि केंद्र ने इस पर पूरी रिपोर्ट मांगी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि यह मामला केरल में 27 मई को घटित हुई जब गर्भवती हथिनी भोजन की तलाश में जंगल से बाहर आ गई थी। वह गांव में भटक गई। कुछ स्थानीय लोगों ने उसके साथ शरारत करते हुए अनानास में पटाखे भरकर उसे खिला दिया। कुछ देर बाद उसके पेट के अंदर पटाखे फटने लगे। इससे हथिनी के मसूड़े बुरी तरह फट गए और वह खा भी नहीं पा रही थी। बाद में उसकी मौत हो गई। बेजुबान जानवर के साथ हुई इस क्रूरता को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।
मेनका गांधी ने केरल को बताया सबसे हिंसक राज्य
हथिनी की मौत के संबंध में मेनका गांधी ने कहा कि ये हत्या है। यह देश का सबसे हिंसक राज्य है। उदाहरण के लिए यहां लोग सड़कों पर जहर फेंक देते हैं जिससे 300 से 400 पक्षी और कुत्ते एक साथ मर जाएं।
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: मंत्री
केरल के वन मंत्री के राजू ने मेनका गांधी की टिप्पणी पर कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह घटना मलप्पुरम में नहीं पलक्कड़ में हुई थी। साथ ही यह भी कहना चाहता हूं कि हथिनी की हत्या के लिए जिम्मेदार दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Central Government has taken a very serious note of the killing of an elephant in Kerala. We will not leave any stone unturned to investigate properly and nab the culprit(s). This is not an Indian culture to feed fire crackers and kill: Prakash Javadekar, Union Forest Minister pic.twitter.com/xuhIynS7db
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 4, 2020