फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaswant Singh son MLA Manvendra and Bahu Chitra today join the Congress

जसवंत सिंह के बेटे विधायक मानवेंद्र और बहू चित्रा आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ

Wed, 17 Oct 2018 02:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 17 Oct 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
Jaswant Singh son MLA Manvendra and Bahu Chitra today join the Congress

राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे विधायक मानवेंद्र सिंह एवं उनकी बहू चित्रा सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। इस खबर की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने पुष्टि की है। पायलट के अनुसार, भाजपा से नाराज चल रहे मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी चित्रा सिंह के साथ बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। पायलट ने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति अच्छी है और मानवेंद्र के शामिल होने से पार्टी को लाभ होगा। 

विज्ञापन


बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से विधायक मानवेंद्र सिंह ने बीते 22 सितंबर को बाड़मेर में रैली कर भाजपा छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि ‘कमल का फूल, हमारी भूल’ रही। वहीं, उनकी पत्नी चित्रा सिंह ने सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जसवंत सिंह को टिकट नहीं दिया था। इससे उनको निर्दलीय ही चुनाव लड़ना पड़ा था। उस चुनाव में जसवंत सिंह हार गए थे। उसी समय से जसवंत सिंह का परिवार भाजपा से नाराज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed