फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jasmer Singh Sandhu run for 62 kilometer on his 62th birthday netizens appreciating on social media

शख्स ने 62वें जन्मदिन पर लगाई 62.4 किमी लंबी दौड़, सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़

Thu, 27 Aug 2020 10:14 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 27 Aug 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
Jasmer Singh Sandhu run for 62 kilometer on his 62th birthday netizens appreciating on social media
जसमेर सिंह संधू - फोटो : Twitter - @FlyingSandhu

कहते हैं कि उम्र महज एक नंबर होता है, अगर आप चाहे तो 60 वर्ष की उम्र में भी वो कमाल कर सकते हैं जो आपने अपनी युवावस्था में किए होंगे। एक ऐसी ही मिसाल पेश की है जसमेर सिंह संधू ने। जसमेर सिंह संधू की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन



वीडियो वायरल होने के पीछे सबसे बड़ा कारण हैं जसमेर की उम्र। जसमेर सिंह संधू कुछ दिन पहले ही 62 साल के हुए हैं और इस दिन उन्होंने 62.4 किलोमीटर की लंबी दौड़ लगाई है, इस दौड़ को उन्होंने सात घंटे 32 मिनट में पूरा किया। जसमेर सिंह संधू ने अपने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


जसमेर सिंह संधू या यूं कहें फ्लाइंग संधू ने अपनी वीडियो ट्वीट की है और कैप्शन दिया कि आज मैंने अपने जीवन के 62 साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर 62.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी की है। अभी भी अपनी उम्र से आगे। यहां वीडियों में देखिए जसमेर सिंह संधू की जांबाज दौ़ड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा जसमेर सिंह संधू ने एक स्क्रीनशॉट भी ट्वीट किया है, जिसमें दौड़ लगाई गई दूरी की जानकारी दी गई है।
 

जसमेर सिंह संधू ने 25 अगस्त को ये वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था, इस वीडियो को अब तक 5.3 लाख लोग देख चुके हैं। इसके अलावा इस वीडियो पर सैकड़ों प्रभावशाली कमेंट्स आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी इस वीडियो का काफी सराहना कर रहे हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed