{"_id":"5e76e1ff8ebc3e78b7130723","slug":"janta-curfew-in-india-live-narendra-modi-bjp-congress-delhi-up-noida-maharashtra-haryana-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की अपील, कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाने में ‘जनता कर्फ्यू’ का हिस्सा बनें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी की अपील, कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाने में ‘जनता कर्फ्यू’ का हिस्सा बनें
Sun, 22 Mar 2020 09:26 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाने के लिए लोगों से रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ का हिस्सा बनने का अनुरोध किया। पीएम मोदी ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाने के तहत रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ का प्रस्ताव रखा था। पीएम मोदी की अपील को पूरे देश से समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने टि्वटर पर लिखा, ‘जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है। मेरी विनती है कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। हमारा संयम और संकल्प इस महामारी को परास्त करके रहेगा।’ उन्होंने कहा कि अब लिए गए कदम आने वाले वक्त में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘घर में रहें और स्वस्थ रहें।’ पीएम मोदी ने गुरुवार को देश के नाम संबोधन में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में ‘संयम और संकल्प’ का आह्वान करते हुए देशवासियों से रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ का पालन करने को कहा था।
उन्होंने टीवी पर प्रसारित करीब 30 मिनट के संबोधन में कोरोना वायरस के खतरे पर जोर देते हुए लोगों से घरों के भीतर रहने और जितना संभव हो सके उतना घर से काम करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि दुनिया ने इतना गंभीर संकट पहले कभी नहीं देखा।