{"_id":"5b8dd74042c792465a6a6855","slug":"janmashtami-celebrated-with-light-and-traditions-all-over-the-india-n-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भर में परंपरा और उत्साह के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, विदेशों में भी रही धूम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश भर में परंपरा और उत्साह के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, विदेशों में भी रही धूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 04 Sep 2018 06:22 AM IST
विज्ञापन
9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के विभिन्न हिस्सों में कहीं झमाझम बरसात तो कहीं रिमझिम फुहारों के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया गया। जगह-जगह भव्य झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन
इस बार जन्माष्टमी की धूम दो दिन रही। उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में सोमवार सवेरे से देर रात तक जन्माष्टमी की रौनक देखने को मिली। इस मौके पर देश-दुनिया के इस्कॉन मंदिरों में विशेष आयोजन किये गए। श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में बड़ी संख्या में देसी-विदेशी श्रद्धालु और उपासक जुटे। मुम्बई में दही-हांडी की धूम रही।
विज्ञापन
भारत ही नहीं पड़ोसी देश नेपाल में भी जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई गई। वहां के ललितपुर में 3 साल बाद भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर को फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। 2015 में नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद उसे बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन