फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jandhan account holders may allowed to withdraw ₹ 10,000 in a month.

जनधन खातों से एक महीने में निकाल सकेंगे सिर्फ 10 हजार: RBI

Wed, 30 Nov 2016 10:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
jandhan account holders may allowed to withdraw ₹ 10,000 in a month.
- फोटो : Getty

भारतीय रिजर्व बैंक ने अब जनधन खातों पर शिकंजा कसते हुए इनसे नकद निकासी की सीमा 10,000 रुपये प्रति माह तय कर दी है। केंद्रीय बैंक ने यह कदम कालाधन रखने वालों द्वारा जनधन खातों के दुरुपयोग के मद्देनजर उठाया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि फिलहाल ये उपाय अस्थायी तौर पर किए गए हैं।

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार जिन जनधन खातों में अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) की सभी शर्तों का अनुपालन किया गया है उनमें से हर महीने 10,000 रुपये तक और ऐसे जनधन खाते जिनमें सीमित अथवा केवाईसी अनुपालन नहीं है उन खातों से महीने में 5,000 रुपये ही निकल सकेंगे। हालांकि बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूदा तय सीमाओं के दायरे में रहते हुए मामले की जांच करने के बाद ऐसे खातों से महीने में दस हजार रुपये की अतिरिक्त निकासी की भी अनुमति दे सकते हैं। 
विज्ञापन


रिजर्व बैंक की ओर से बुधवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) खाताधारकों का मनी लांड्रिंग गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने और इसके परिणामस्वरूप बेनामी संपत्ति लेनदेन एवं मनी लांड्रिंग कानून के कड़े प्रावधानों को देखते हुए एहतियात के तौर पर ऐसे खातों के संचालन पर कुछ सीमा लगाए जाने का फैसला किया गया है। जमा राशि के मामले में जनधन खातों के लिए 50,000 रुपये की सीमा तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी के  बाद जनधन खातों में बरसा धन

jandhan account holders may allowed to withdraw ₹ 10,000 in a month.

बता दें कि केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद जनधन खातों में अचानक पैसा जमा होने लगा। कई खातों में 49,000 रुपये तक जमा कराये गए। ऐसी रिपोर्टें भी आईं कि कई लोगों, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में जिन लोगों के खातों में नोटबंदी की घोषणा के दिन तक कोई राशि नहीं थी, उनमें अचानक पैसा आ गया।

सरकार को आशंका है कि कालाधन रखने वाले अपना अवैध धन वैध बनाने के लिए किसानों और दूसरे लोगों के जनधन खातों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, यह भी तथ्य सामने आया है कि 25.68 करोड़ जनधन खातों में से 22.94 प्रतिशत अब भी खाली हैं।

नोटबंदी के बाद पिछले केवल 14 दिन में ही जनधन खातों में 27,200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि आ गई। दरअसल इन 25.68 करोड़ जनधन खातों में 23 नवंबर तक कुल जमा राशि 72,834.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। जबकि नोटबंदी से पहले इन खातों में 45,636.61 करोड़ रुपये जमा थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed