{"_id":"5ae64e884f1c1bc03d8b5b5b","slug":"janata-dal-secular-hd-kumaraswamy-said-we-will-defeat-bjp-congress-in-karnataka-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"न भाजपा और न कांग्रेस, कर्नाटक में इस पार्टी ने किया अकेले दम पर सरकार बनाने का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
न भाजपा और न कांग्रेस, कर्नाटक में इस पार्टी ने किया अकेले दम पर सरकार बनाने का दावा
एजेंसी, बंगलूरू
Updated Mon, 30 Apr 2018 04:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल (सेक्यूलर) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि वह ‘किंगमेकर’ नहीं बनेंगे बल्कि राज्य के लोग उन्हें ‘किंग’ बनने का आशीर्वाद देंगे। राज्य में 12 मई को चुनाव होने हैं। इस चुनाव को उन्होंने अपनी पार्टी के जीवित रहने की लड़ाई करार दिया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने जद(एस) के अकेले सरकार में आने का भरोसा जताया। उन्होंने जनता से कहा कि वह कांग्रेस और भाजपा दोनों का काम देखने के बाद उनकी पार्टी को भी एक मौका दे।
विज्ञापन
225 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए हुए एक चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में जद (एस) को किंगमेकर के रूप में दिखाया गया था जबकि किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल रहा था। वहीं कुमारस्वामी ने 113 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन