{"_id":"5e76f8248ebc3e76c77b47be","slug":"janata-curfew-coronavirus-covid-19-delhi-metro-also-follow-ssocial-distancing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू: दिल्ली मेट्रो ने भी किया 'सोशल डिस्टेंसिंग'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जनता कर्फ्यू: दिल्ली मेट्रो ने भी किया 'सोशल डिस्टेंसिंग'
Sun, 22 Mar 2020 11:25 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Delhi Metro
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद रविवार को देश भर में जनता कर्प्यू लगा हुआ है। इस कर्फ्यू के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक तस्वीर ट्वीट कर सामाजिक दूरी बनाए रखने का संदेश दिया है।
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के मद्देनजर लोगों की सुरक्षा के लिए डीएमआरसी ने 22 मार्च को इसे बंद रखने का फैसला लिया है। डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि हम आज थोड़ा आराम कर रहे हैं और समाजिक दूरी बनाए रखने का पालन भी।
विज्ञापन
We're taking some rest and social distancing ourselves today. #JantaCurfew pic.twitter.com/ieuk5o6cwD
विज्ञापन विज्ञापन— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) March 22, 2020
डीएमआरसी ने दिल्लीवासियों के सहयोग से कोरोना संक्रमण से बचाव से लड़ाई की मुहिम शुरू कर दी है। मेट्रो में सफर करने वालों की संख्या 50 फीसदी तक कम हो चुकी है, जबकि सेवाएं सीमित करने से केवल बेहद जरूरी कार्यों के लिए लोगों को सफर का मौका मिल सकेगा।
मेट्रो की ओर से सामाजिक दूरियां बनाए रखने की अपील के साथ-साथ पार्किंग को भी सोमवार को बंद रखा जाएगा। रोजाना सफर की शुरुआत से मेट्रो कोच को सैनिटाइज किया जा रहा है तो यात्रा के दौरान भी एहतियात बरतने की हिदायतें दी गई हैं।
सोमवार को भी सुबह और शाम चार-चार घंटे ही चलाई जाएगी। सुबह 6 से 8 बजे के बीच चुनिंदा तो 8 से 10 बजे के बीच हर किसी की मेट्रो में इंट्री रहेगी। दिन में 10 से 4 बजे के बीच मेट्रो बंद रहेगी। 4 से 8 बजे के बीच दोबारा मेट्रो का संचालन होगा।
इसके बाद फिर सेवा बंद कर दी जाएगी। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह सोमवार का प्लान है। आगे यदि जरूरत पड़ेगी तो इसी प्लान को लोगों के हित में लागू कर दिया जाएगा।