फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jammu Kashmir: in detention Omar is working out in gym mehbooba mufti is reading books

हिरासत में उमर अब्दुल्ला जिम में बहा रहे पसीना, महबूबा मुफ्ती पढ़ रहीं किताबें

Sun, 18 Aug 2019 09:04 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 18 Aug 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir: in detention Omar is working out in gym mehbooba mufti is reading books
उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इस समय अपना समय फिल्में देखते हुए और जिम में पसीना बहाते हुए बिता रहे हैं। उन्हें सरकार ने हिरासत में लेकर श्रीनगर के गुपकर रोड पर स्थित हरि निवास गेस्ट हाउस में ठहराया हुआ है। 

विज्ञापन


उनकी ही तरह जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और पीडीपी अध्यक्ष अपने दिन चश्मे शाही में किताबे पढ़ते हुए गुजार रही हैं। मुफ्ती जम्मू और कश्मीर पर्यटन विकास निगम के स्वामित्व वाले गेस्ट हाउस में रह रही हैं। उन्हें मुगल गार्डन के आसपास के क्षेत्र में जाने की इजाजत है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेताओं को पहले हरि निवास पैलेस में रखा गया था। हालांकि दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद उन्हें अलग-अलग किया गया। उमर जहां हरि निवास में रह रहे हैं वहीं पीडीपी अध्यक्ष को चश्मे शाही शिफ्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उमर को हिरासत में हॉलीवुड फिल्मों की डीवीडी दी गई है। उन्हें नौ हेक्टेयर में फैले पैलेस के ग्राउंड और जिम में रोजाना वर्कआउट करने की इजाजत है। सूत्रों का कहना है कि उमर अपनी नोटबुक में रोजाना कुछ लिखते हुए दिखते हैं।


नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला के घर के बाहर पुलिस की जीप खड़ी हुई दिखाई देती है। फारूक का घर भी गुपकर रोड पर ही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी घर में नजरबंद हैं। हालांकि, नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और सज्जाद लोन पीपुल्स कांफ्रेंस से जुड़े अन्य मुख्यधारा के राजनीतिक नेता डल झील के किनारे स्थित सेंटौर लेक व्यू होटल में अलग-अलग कमरों में  रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed