फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jammu-Kashmir: Governor Vohra expressed concern over the bad situation of Mughal road

जम्मू-कश्मीर: राज्यपाल वोहरा ने मुगल रोड की खराब स्थिति पर निराशा जताई 

Thu, 09 Aug 2018 02:32 PM IST
भाषा, श्रीनगर
भाषा, श्रीनगर Updated Thu, 09 Aug 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
 Jammu-Kashmir: Governor Vohra expressed concern over the bad situation of Mughal road

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को मुगल रोड के खराब रखरखाव के कारण का पता लगाने के लिए उसकी स्थिति और वित्तीय ऑडिट करने का निर्देश दिया है। महत्वपूर्ण मुगल रोड कश्मीर को देश के शेष हिस्सों से जोड़ने का विकल्प मुहैया कराता है। 

विज्ञापन


राज्यपाल वोहरा के कल यहां उच्च स्तरीय एक बैठक की अध्यक्षता के बाद एक अधिकारी ने बताया, ‘‘राज्यपाल ने मुगल रोड की जीर्ण-शीर्ण स्थिति पर निराशा व्यक्त की और पीडब्ल्यूडी को इस महत्वपूर्ण सड़क के खराब रखरखाव के लिए जिम्मेदारी तय करने के वास्ते इसकी स्थिति और वित्तीय ऑडिट करने का निर्देश दिया।’’ 
विज्ञापन


इस बैठक में योजना एवं निगरानी और वित्त विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुगल रोड पर जाने के अपने हाल की एक यात्रा को याद करते हुये राज्यपाल ने कहा कि महत्वपूर्ण सड़क की हालत खराब है जिसके कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के आयुक्त सचिव खुर्शीद अहमद शाह ने राज्यपाल को बताया कि मुगल रोड को सभी मौसम में संपर्क मार्ग बनाने के लिए विभिन्न उपाय किये जा रहे हैं।

इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने 84 किलोमीटर सड़क पर एक सुरंग बनाने के लिए एक निविदा जारी की है।

राज्यपाल ने रियासी जिले में कटरा रेलवे स्टेशन से ककरयाल तक सात किलोमीटर लंबे मार्ग को पूरा होने में अत्यधिक देरी पर भी चिंता व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed