फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jammu and Kashmir not a real estate: Chidambaram reiterates Congress demand for full statehood article 370

जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल हो: पीएम के साथ कश्मीरी नेताओं की बैठक से पहले बोले चिदंबरम

Mon, 21 Jun 2021 11:26 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 21 Jun 2021 11:26 AM IST
सार

कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी का शुरू से रुख रहा है कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए, इसमें किसी भी संदेह या अस्पष्टता नही रहनी चाहिए।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir not a real estate: Chidambaram reiterates Congress demand for full statehood article 370
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 जून को जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ होने वाली बैठक से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की बात कही। कांग्रेसी नेता ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी का शुरू से रुख रहा है कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए, इसमें किसी भी संदेह या अस्पष्टता नही रहनी चाहिए।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करते हुए सोमवार को कहा कि संसद के आगामी मानसून सत्र में ‘आपत्तिजनक कानूनों’ को निरस्त कर वहां पूर्व की यथास्थिति बहाल की जाए। कांग्रेस पार्टी ने रविवार को फिर अपना पुराना रुख अपनाते हुए अनुच्छेद 370 को दोबारा लागू करने की मांग की। इसके एक दिन बाद कांग्रेसी नेता चिदंबरम ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्टैंड जो कल पुनः दोहराया गया वो है कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए, इसमें किसी भी संदेह या अस्पष्टता नही रहनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे के राजनीतिक समाधान के लिए शुरुआती रेखा खींचने का यही एकमात्र तरीका है। चिदंबरम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर एक 'स्टेट' था, जिसने विलय के एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए और भारत में शामिल हो गया। इसे हमेशा के लिए उस स्थिति का आनंद लेना चाहिए। जम्मू-कश्मीर 'रियल एस्टेट' का हिस्सा नहीं है। जम्मू-कश्मीर 'लोग' हैं। उनके अधिकारों और इच्छाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में 24 जून को होने वाली एक उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के 14 नेताओं को शनिवार को आमंत्रित किया गया। 
इसमें तत्कालीन राज्य के चार पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। उम्मीद है कि इस बैठक में वहां विधानसभा चुनाव कराने की रूपरेखा तय होगी।

दिग्विजय सिंह ने कहा- अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल किया जाए 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कथित रूप से कहा था कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लागू करने पर पुनर्विचार किया जा सकता है। दिग्विजय सिंह के इस बयान को लेकर भाजपा ने उन पर जमकर हमला बोला। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed