{"_id":"5fb19b888ebc3e9b9a4fb881","slug":"jammu-and-kashmir-local-body-elections-union-minister-anurag-thakur-appointed-as-bjp-in-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर स्थानीय निकाय चुनाव: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बनाए गए भाजपा के प्रभारी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर स्थानीय निकाय चुनाव: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बनाए गए भाजपा के प्रभारी
Mon, 16 Nov 2020 02:50 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 16 Nov 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
अनुराग सिंह ठाकुर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने आगामी जम्मू-कश्मीर स्थानीय निकाय चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को चुनाव प्रभारी, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और हरियाणा के करनाल से सांसद संजय भाटिया को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और करनाल से सांसद संजय भाटिया चुनाव सह प्रभारी
पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, बृहद हैदराबाद नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर, महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार और गुजरात भाजपा के सचिव प्रदीप सिंह वाघेला को भूपेंद्र यादव के साथ सह-प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की ओर से स्थानीय निकाय के चुनावों में केंद्रीय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना दर्शाता है कि वह इन चुनावों को भी बेहद गंभीरता से ले रही है। तेलंगाना में भाजपा के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है। लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा था और हाल ही में उसने दुब्बक विधासभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। भाजपा के एम रघुनंदन राव ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सोलीपेटा सुजाता को हराया था।
विज्ञापन