{"_id":"6101d61e8ebc3ef75b30e9d6","slug":"jammu-and-kashmir-central-cabinet-approves-the-post-of-two-judicial-and-administrative-members-in-cat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : केंद्र ने कैट में दो-दो न्यायिक और प्रशासनिक सदस्यों के पद को दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर : केंद्र ने कैट में दो-दो न्यायिक और प्रशासनिक सदस्यों के पद को दी मंजूरी
Thu, 29 Jul 2021 03:41 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 29 Jul 2021 03:41 AM IST
सार
- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कर्मचारियों को त्वरित और सुविधाजनक न्याय दिलाने का मकसद
- सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक के बाद यह जानकारी दी
विज्ञापन
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने बुधवार को केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) की जम्मू और श्रीनगर ब्रांच के लिए दो-दो न्यायिक और प्रशासनिक सदस्यों के पद के गठन को मंजूरी दे दी। यह फैसला केंद्रशासित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कर्मचारियों को त्वरित और सुविधाजनक न्याय दिलाने के मकसद से लिया गया है।
विज्ञापन
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक के बाद यह जानकारी दी। केंद्रीय कार्मिक मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कैट की जम्मू और श्रीनगर के ब्रांच में न्यायिक और प्रशासनिक सदस्यों के दो-दो पदों के गठन से सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में बहुत राहत मिलेगी। वह इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन
एक अन्य फैसले में कैबिनेट लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप एक्ट में संशोधनों को मंजूरी दी। यह कानून देश में 2.30 लाख ऐसी कंपनियों के लिए मददगार साबित होगा जो प्रावधानों का पालन करने में नाकाम रहने के चलते आपराधिक कार्रवाई का सामना कर रही हैं।
विज्ञापन
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का लाभ देने के लिए इस आपराधिक कानून में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें सामान्य प्रवर्ति के उल्लंघन में कारावास की जगह जुर्माने का प्रावधान किया गया है।