{"_id":"5d641b968ebc3e012e1f2284","slug":"jammu-and-kashmir-46-residents-pok-and-indian-cross-border-through-cross-loc-bus-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हफ्ते बाद पुंछ-रावलकोट बस सेवा बहाल, 40 नागरिक लौटे पीओके","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दो हफ्ते बाद पुंछ-रावलकोट बस सेवा बहाल, 40 नागरिक लौटे पीओके
Mon, 26 Aug 2019 11:19 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:19 PM IST
सार
- दो हफ्ते बाद पुंछ-रावलाकोट बस सेवा बहाल।
- 40 पीओके के नागरिक चक्कां दा बाग के राह-ए- मिलन के रास्ते लौटे पाकिस्तान।
- पिछले सप्ताह पीओके प्रशासन की तरफ से पुंछ के चक्कां दा बाग का राह-ए-मिलन गेट न खोले जाने के कारण बस सेवा नहीं चल पाई थी।
- जम्मू-कश्मीर सेअनुच्छेद 370 हटने के बाद बस सेवा हुई थी बंद।
विज्ञापन
Cross-LoC bus service
- फोटो : ANI
विस्तार
दो हफ्ते बाद सोमवार को नियंत्रण रेखा के आर-पार चलने वाली पुंछ-रावलाकोट बस सेवा बहाल हो गई। जिसमें सवार होकर 46 भारत एवं पीओके के नागरिक चक्कां दा बाग के राह-ए- मिलन के रास्ते आर-पार हुए।
विज्ञापन
इनमें पीओके के रहने वाले 40 वह नागरिक थे जो पुंछ एवं राजौरी जिलों में बसने वाले रिश्तेदारों के पास एक महीना रहने के बाद घर लौटे। जबकि उस पार से 6 भारतीय नागरिक पीओके में रिश्तेदारों से मिलने के बाद वतन लौटे। इस अवसर पर भारी बारिश के बीच सुबह नौ बजे बड़ी संख्या में लोग पीओके जाने वाले रिश्तेदारों को विदा करने के लिए स्थानीय स्पोर्ट स्टेडियम में मौजूद थे।
विज्ञापन
मालूम हो कि पिछले सप्ताह पीओके प्रशासन की तरफ से पुंछ के चक्कां दा बाग का राह-ए-मिलन गेट न खोले जाने के कारण पुंछ-रावलाकेट बस सेवा नहीं चल पाई थी। जबकि उससे पहले ईद की छुटटी के कारण बस सेवा बंद रही थी। ऐसे में सोमवार को दो हफ्ते के बाद बस सेवा बहल होने से नियंत्रण रेखा के आर-पार अपने रिश्तेदारों के पास फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कश्मीर पर बौखलाए इमरान खान की गीदड़भभकी, अब परमाणु युद्ध की दी धमकी
बीमारी के बावजूद दो हफ्ते अधिक भारत में रहने को मजबूर फतेह मोहम्मद का कहना था कि आज पाकिस्तानी हुक्मरान गेट खोल दें और हम वतन पहुंच जाएं बस हम पर इतनी मेहरबानी हो जाए। वहीं अपने एक महीने का परमिट समाप्त होने से दस दिन पहले ही अपने घर लौटे नियाज अहमद का कहना है कि हम बड़ी आशा से पीओके के मीरपुर में अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए पहली बार उस पार गए, लेकिन यहां अनुच्छेद 370 हटने के बाद बस सेवा बंद हो जाने के बाद हम वहां परेशान हो गए थे और दस दिन पहले ही लौट आए।
ये भी पढ़ें- जी-7 में पीएम मोदी ने कश्मीर पर सुनाई खरी-खरी, ट्रंप बोले- हम नहीं करेंगे मध्यस्थता
बस के भविष्य पर असमंजस
पुंछ-रावलकोट बस सेवा के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर जिला विकास आयुक्त पुंछ, राहुल यादव का कहना है कि हमारे जो छह लोग उस पार थे वह सब आज वतन लौट आए हैं। पीओके के 42 में से 40 नागरिक वतन लौट गए हैं। न तो उस पार से कोई नया नागरिक इस पार आया है और न ही इस पार से कोई नया नागरिक उस पार गया है। ऐसे में पुंछ-रावलकोट बस सेवा जारी रहेगी या नहीं यह आने वाला समय बताएगा।