फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jammu air base Drone Attack: AIMIM chief Owaisi said, Long distance covered by the drones makes it seem like it is either American or Chinese Pulwama like attack

जम्मू हमला: ओवैसी ने अमेरिका और चीन पर जताया शक, पुलवामा को लेकर पीएम मोदी से पूछा यह सवाल

Mon, 28 Jun 2021 03:02 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 28 Jun 2021 03:02 PM IST
सार

ओवैसी ने कहा कि जिस तरह से ड्रोन एक लंबी दूरी तय करके आए, उससे लगता है कि यह अमेरिका या फिर चीन का है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को इसका जवाब देना चाहिए जैसा पुलवामा के बाद किया गया था क्या अब भी वैसा किया जाएगा?

विज्ञापन
Jammu air base Drone Attack: AIMIM chief Owaisi said, Long distance covered by the drones makes it seem like it is either American or Chinese Pulwama like attack
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

विस्तार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू एयर स्टेशन पर ड्रोन से हुए हमले की तुलना पुलवामा से की। साथ ही कहा कि इस हमले के लिए चीन और अमेरिका पर संदेह जताया है। ओवैसी ने कहा कि जिस तरह से ड्रोन एक लंबी दूरी तय करके आए, उससे लगता है कि यह अमेरिका या फिर चीन का है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को इसका जवाब देना चाहिए जैसा पुलवामा के बाद किया गया था क्या अब भी वैसा किया जाएगा?
विज्ञापन


जम्मू एयरबेस पर हुए हमले पर ओवैसी ने कहा, 'जिस हिसाब से ड्रोन लंबी दूरी तय करके आए थे, उससे लगता है कि इसमें अमेरिका या फिर चीन का हाथ है। यह जम्मू एयरबेस पर पुलवामा हमले जैसा है। जिम्मेदारी सरकार पर आती है। वे पाकिस्तान के साथ क्या बातचीत कर रहे हैं? क्या मोदी सरकार जवाबी कार्रवाई करेगी? जैसे पुलवामा के बाद किया था। ये ड्रोन इतना लंबा सफर तय करके यहां आया कैसे इसका जवाब देना चाहिए?'
विज्ञापन

  ओवैसी बोले- पुलवामा जैसी जवाबी कार्रवाई की जाए 
इससे पहले, ओवैसी ने ट्वीट किया था, 'जम्मू ड्रोन हमला हमारे सुरक्षा प्रतिष्ठान पर एक बड़ा हमला है। इसे भी क्रॉस बॉर्डर ऐक्ट ऑफ वॉर की तरह देखना चाहिए। दो घायल हुए जवानों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। हमें इसे पुलवामा हमले की तरह लेना चाहिए और उसी तरीके से जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए।''





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed