फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jamiat Ulama-i-Hind in their Resolution says Neighbouring Country are bent upon Destroying Kashmir

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कहा- कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा, पड़ोसी नष्ट करने पर तुला

Thu, 12 Sep 2019 01:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 12 Sep 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
Jamiat Ulama-i-Hind in their Resolution says Neighbouring Country are bent upon Destroying Kashmir
जमात उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष महमूद मदनी - फोटो : ANI

दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने जनरल काउंसिल की बैठक के बाद एक प्रस्ताव को अपनाया है। जिसमें उसका कहना है, 'कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और सभी कश्मीरी हमारे हमवतन हैं। किसी भी तरह का अलगाववादी आंदोलन न केवल देश के लिए बल्कि कश्मीर के लोगों के लिए भी हानिकारक है।'

विज्ञापन


संगठन ने आगे कहा, 'हमें लगता है कि कश्मीरी लोगों के लोकतांत्रिक और मानवाधिकारों की रक्षा करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। यह हमारा दृढ़ विश्वास है कि कश्मीर के लोगों का हित भारत के साथ उनके एकीकरण में है। विध्वंसकारी ताकतें और पड़ोसी मुल्क लोगों को ढाल की तरह इस्तेमाल करके कश्मीर को तबाह कर रहे हैं।'  पत्रकारों से बातचीत में अध्यक्ष महमूद मदनी ने कहा कि कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा। उन्होंने कहा कि जहां भारत है वहीं हम हैं।
विज्ञापन

 


मुस्लिम संगठन के अध्यक्ष महमूद मदनी ने कहा, हमने आज एक प्रस्ताव पारित किया है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हमारे देश की सुरक्षा और अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। भारत हमारा देश है और हम इसके साथ खड़े हैं। पाकिस्तान अतंरराष्ट्रीय मंच पर यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि भारत के मुस्लिम देश के खिलाफ हैं। हम पाकिस्तान के इस कदम की निंदा करते हैं। 

मदनी से जब पूछा गया कि यदि सरकार पूरे देश में एनआरसी लागू करने का निर्णय लेती है, तो क्या होगा? सके जवाब में उन्होंने कहा, 'मेरा जी ये चाहता है कि मैं मांग करू की सारे मुल्क में इसे लागू कर लो, पता चल जाएगा कि कितने घुसपैठिए हैं। जो असली हैं उनके ऊपर भी दाग लगाया जाता है तो पता चल जाएगा। मुझे कोई दिक्कत नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed