{"_id":"60c37b958ebc3ee47e61ffd9","slug":"jalpaigudi-mp-dr-jayant-kumar-roy-attacked-in-siliguri-blamed-tmc-goons","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी के सांसद पर हमला, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी के सांसद पर हमला, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर आरोप
Fri, 11 Jun 2021 08:34 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 11 Jun 2021 08:34 PM IST
सार
जलपाईगुड़ी से भाजपा सांसद डॉ. जयंत कुमार राय ने हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई कानून व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
सांसद डॉ. जयंत कुमार रॉय
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से सांसद डॉ. जयंत कुमार रॉय पर सिलीगुड़ी में शुक्रवार की शाम हमला हो गया। डॉ. रॉय ने इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। उन्होंने कहा कि आज शाम करीब पांच बजे मुझ पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हमला किया। उन्होंने बांस के डंडों से मेरे सिर पर और हाथ पर मारा। मेरे साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों पर भी हमला किया गया।
विज्ञापन
हमले के बाद डॉ. रॉय को सिलीगुड़ी के नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. एएन सरकार ने कहा कि उनके (डॉ. जयंत कुमार रॉय) सिर पर हमला हुआ है और उनके पेट में भी चोट आई है। डॉ. सरकार ने बताया कि अब उनकी हालत स्थित है और उनके शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
West Bengal | He was attacked on the head, suffered a blow on the abdomen. His condition is stable, no obvious injuries visible: Dr. AN Sarkar, Head of Dept-Surgery, North Bengal Medical College & Hospital, Siliguri pic.twitter.com/Ln2HgNYghI
— ANI (@ANI) June 11, 2021
विज्ञापन