{"_id":"603f6c1953901044a70ff5cb","slug":"jalgaon-hostel-girls-allegedly-stripped-and-made-to-dance-by-police-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः जलगांव में पुलिस वालों की शर्मनाक हरकत, हॉस्टल में लड़कियों के कपड़े उतरवाकर करवाया डांस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः जलगांव में पुलिस वालों की शर्मनाक हरकत, हॉस्टल में लड़कियों के कपड़े उतरवाकर करवाया डांस
Wed, 03 Mar 2021 04:29 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलगांव
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 03 Mar 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां की पुलिस ने पहले हॉस्टल में घुसकर कथित रूप से लड़कियों के कपड़े उतरवाए और फिर उन सभी से डांस करवाया। वहीं लड़कियों के अनुसार पुलिस ने इसका वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन
इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने इस शर्मनाक मामले को विधानसभा में भी उठाया और दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना पर बवाल होने के बाद गृहमंत्री अनिल देशमुख ने उच्चस्तरीय जांच की बात कही है और इसकी जांच के लिए चार सदस्यों की एक समिति गठित की है। इस समिति को दो दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रावास की लड़कियों ने सुनाई आपबीती
मीडिया में आई खबरों के अनुसार जलगांव में एक छात्रावास की कुछ लड़कियों ने शिकायत की थी कि बाहर के लोगों और पुलिसकर्मियों को जांच के बहाने परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई और कुछ लड़कियों से कपड़े उतरवा कर उनसे जबरदस्ती नृत्य कराया गया।
विपक्ष ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
मंत्री के यह घोषणा करने से पहले मुनगंटीवार ने कहा कि यह घटना बहुत गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को न केवल इस तरह की घटना पर ध्यान देना चाहिए बल्कि कड़ी कार्रवाई भी करनी चाहिए।
उन्हें जवाब देते हुए देशमुख ने कहा कि घटना के बारे में सारी जानकारी ली जा रही है। पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
इस पर आपत्ति जताते हुए मुनगंटीवार ने कहा कि पुलिस के पास घटना की पूरी जानकारी पहले से है। भाजपा नेता ने कहा कि अगर पुलिस मशीनरी 15,000 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी जानकारी नहीं ले रही है, तो फिर इस सरकार की जरूरत क्यों है?
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस घटना की वीडियो क्लिप है। उन्होंने कहा कि वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा है कि लड़की को निर्वस्त्र कर नाचने के लिए मजबूर किया गया जो एक गंभीर मामला है।