{"_id":"6110d2f98ebc3e76bc0e185a","slug":"jaiveer-shergill-writes-to-s-jaishankar-requesting-for-evacuation-of-hindus-and-sikhs-from-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग्रह: तालिबान से हिंदू और सिख परिवारों को बचाने के लिए सरकार से गुहार, कांग्रेस ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर मांगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आग्रह: तालिबान से हिंदू और सिख परिवारों को बचाने के लिए सरकार से गुहार, कांग्रेस ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर मांगी मदद
Mon, 09 Aug 2021 12:32 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:32 PM IST
सार
अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान ने फिर से वहां उत्पात मचाना शुरू कर दिया। आतंकी भारतीय लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। कांग्रेस ने सरकार से भारतीयों की वापसी के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जयवीर शेरगिल, नेता, कांग्रेस
- फोटो : ANI
विस्तार
अफगानिस्तान में हिंदू और सिख परिवारों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर कांग्रेस ने सरकार से दखल देने की मांग की है। कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर अफगानिस्तान से हिंदू और सिख समुदाय के लोगों को निकालने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जयवीर शेरगिल ने यह पत्र ट्विटर पर भी शेयर किया है। शेरगिल ने लिखा, 'मैं सिख समुदाय से जुड़े एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर यह पत्र विदेश मंत्री को लिखा हूं। अपने समुदाय के लिए मेरे प्यार ने मुझे मजबूर किया है कि मैं आपको उनकी समस्याओं के बारे में लिखूं।' कांग्रेस नेता ने पत्र में लिखा कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान खूंखार बनता जा रहा है और चारों तरफ हिंसा का माहौल है।
विज्ञापन
Congress leader Jaiveer Shergill writes to External Affairs Minister Dr S Jaishankar requesting for immediate evacuation of Hindus and Sikhs from Afghanistan
विज्ञापन विज्ञापन
(File photo) pic.twitter.com/2sEcU6M8FG— ANI (@ANI) August 9, 2021