फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaitley to inaugurate Desi Light Utility Helicopter unit on Saturday

जल्द घर में तैयार होंगे देसी वॉर हेलीकॉप्टर, शनिवार को रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

Thu, 24 Aug 2017 06:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Thu, 24 Aug 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
Jaitley to inaugurate Desi Light Utility Helicopter unit on Saturday
रक्षा मंत्रालय द्वारा 15 हल्‍के युद्धक हेलीकॉप्‍टरों की मंजूरी के बाद अब इनका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सेना और वायुसेना दोनों के लिए खरीदे जाने वाले हेलिकॉप्‍टरों पर 2911 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन


हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्री अरुण जेटली इसकी आधारशीला रखेंगे। एचएएल सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि 'रक्षा मंत्री अरुण जेटली शनिवार को होने वाले लॉन्च में मौजूद रहेंगे।'
विज्ञापन


पढ़ें- चीन से लड़ाई की सूरत में बेहद तेजी से हथियार पहुंचा देगी इंडियन एयरफोर्स, बनाया ये नया ठिकाना
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इन हल्‍के युद्धक हेलीकॉप्‍टर को एचएएल के रोटरी विंग आर एंड डी ने डिजाइन किया है। इन हेलीकॉप्‍टरों की खासियत है कि यह मौसम की विपरीत परिस्थितियों में उड़ान भर सकते हैं। 

गौरतलब है कि सरकार का जोर स्वदेशी मैन्युफैक्चरिंग पर है। सरकार का लक्ष्य रक्षा के क्षेत्र में विदेशों पर से निर्भरता खत्म करना है। पिछले कुछ सालों में इसका बहुत ही अधिक लाभ भी मिल रहा है। रक्षा मंत्रालय ने भारत में निर्मित कई उत्पादों का अनावरण भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed