फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaitley said if fake issues are taken out of Rahul Gandhis speech nothing will be left

अरुण जेटली ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- झूठे मुद्दे उठाते हैं, जनता देगी जवाब

Sun, 17 Mar 2019 09:09 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Sun, 17 Mar 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
Jaitley said if fake issues are taken out of Rahul Gandhis speech nothing will be left
अरुण जेटली - फोटो : Facebook

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष को झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए आड़े हाथ लिया है। उन्होंने राफेल सौदा, भगोड़े व्यापारी नीरव मोदी और विजय माल्या और देश की अर्थव्यवस्था की हालत को लेकर झूठ बोलने की वजह से विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। उन्होंने शनिवार को ब्लॉग लिखकर कहा कि झूठ का प्रचार कभी काम नहीं करता है।

विज्ञापन


जेटली ने ब्लॉग में लिखा, 'राफेल, बालाकोट, जज लोया की मौत, बैंक कर्जमाफी, जेएनयू मामले, ईवीएम, जीएसटी, नोटबंदी, नीरव मोदी से लेकर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा या अर्थव्यवस्था को लेकर फर्जी मुद्दे उठाए गए। हर बार विपक्ष के फर्जी और नकली मुद्दे धराशायी हो गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी पार्टियां सत्यमेव जयते को भूलकर झूठे मुद्दे उठाने के अवसर की तलाश करती हैं। सच्चाई की जीत होती है और झूठ औंधे मुंह गिरता है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'विपक्ष का अतिआत्मविश्वास मतदाताओं को कम आंक रहा है, 2019 के लोकसभा चुनाव में समझदारी बेकार नहीं जाएगी।' जेटली ने कहा कि यदि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण से फर्जी मुद्दों को निकाल दिया जाए तो कुछ नहीं बचेगा। वित्तमंत्री ने कहा, 'विपक्षी पार्टियां दयनीय स्थिति में हैं। उसे सरकार के खिलाफ नकली मुद्दे बनाने पड़ रहे हैं क्योंकि असली का अस्तित्व ही नहीं है। विपक्ष मतदाताओं की बुद्धि को कम आंकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटली ने कहा, 'मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि मतदाता भारत की विपक्षी पार्टियों को जवाब देंगे और उन्हें उनका स्थान दिखाएंगे।' उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम का नतीजा है कि विपक्ष के पास उनके खिलाफ कोई असली मुद्दा नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने कहा, 'सरकार सत्ता-समर्थक प्रदर्शन पर चुनाव लड़ रही है। यह ऐसी सरकार है जिसके साथ मतदाता खड़े हैं। विपक्ष इससे डर गया है। वह केवल एक ही काम में जुटे हैं- एक आदमी को हटाओ। असली मुद्दों की कमी के कारण पूरा विपक्ष झूठी बातें फैला रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed