फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaishankar said Surat diamond industry suffered loss due to EU-G7 sanctions on Russia

Surat: ‘EU-G7 के रूस पर लगाए प्रतिबंधों से हीरा उद्योग को नुकसान’, जयशंकर बोले- इसका निपटारा हमारी प्राथमिकता

Tue, 02 Apr 2024 02:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 02 Apr 2024 02:55 AM IST
सार

जयशंकर ने कहा कि युद्ध के कारण भारतीय हीरा उद्योग के लिए चुनौतियां आ रही हैं। हम मुद्दे पर सामूहिक और द्विपक्षीय आधार पर चर्चा कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने इस विषय में बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू से बात की थी।

विज्ञापन
Jaishankar said Surat diamond industry suffered loss due to EU-G7 sanctions on Russia
Dr. S Jaishankar - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारत सरकार ने यूरोपीय संघ (ईयू) और जी7 देशों द्वारा रूसी बिना पॉलिश हीरों के आयात पर लगाए गए प्रतिबंध पर विचार कर रही है। क्योंकि इसका असर सूरत के हीरा पॉलिशिंग उद्योग पर पड़ रहा है। यह बात कहना है विदेश मंत्री एस जयशंकर का। सूरत में उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह प्राथमिक मुद्दा बन गया है। हम इसका समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं विभिन्न नेताओं के साथ इस मुद्दे को उठाया है और मुझे बेल्जियम सहित विभिन्न देशों में भेजा है, जिससे मैं वहां की सरकार के साथ इन मुद्दों पर बात कर सकूं। 

विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्धविराम से हल हो सकता है मुद्दा
एस जयशंकर ने सोमवार को सूरत में दिशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित युवा व्यापारिक नेताओं के साथ बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ ने रूसी हीरे के आयात पर प्रतिबंध लगाया है और दुनिया के सबसे धनी देशों का समूह जी7 भी इसी कदम में आगे बढ़ रहा है। जयशंकर ने कहा कि ईयू ने फिलहाल एक कैरेट हीरे पर प्रतिबंध लगाया है और अगर रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम होता है तो इस मुद्दे को हल किया जा सकता है लेकिन इसकी संभावना निकट भविष्य में कम ही है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री से की बात
जयशंकर ने कहा कि युद्ध के कारण भारतीय हीरा उद्योग के लिए चुनौतियां आ रही हैं। हम मुद्दे पर सामूहिक और द्विपक्षीय आधार पर चर्चा कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने इस विषय में बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू से बात की थी। अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अगले कुछ दिन में दोबारा उनसे बात करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य ईयू और जी7 समूह के देशों को यह समझाना है कि उनका फैसला तीसरे देश को नुकसान पहुंचा रहा है न कि उनके लक्ष्य रूस को। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन का मुद्दा भी रखा
चीन की हरकतें और बयानबाजी किसी से छिपी नहीं है। चीन अक्सर अपने पड़ोसी के साथ विवादों के कारण सुर्खियों में रहता है। इस बीच, अरुणाचल प्रदेश के मौजूद स्थानों के नाम बदलने की एक बार फिर चीन ने ड्रैगन चाल चली है। चीन के दावे को खारिज करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि नाम बदलने से कोई असर नहीं पड़ेगा। वे भी जानते हैं कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed