फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaishankar: India must build `deep national strengths' for transition to leading power

Jaishankar: 'हमें मजबूत राष्ट्रीय ताकत का निर्माण करना होगा', 5वें एशिया आर्थिक संवाद में बोले जयशंकर

Thu, 29 Feb 2024 10:41 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 10:41 PM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि मजबूत राष्ट्रीय ताकत आगामी 25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बना सकता है। जयशंकर ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि वर्तमान समय एआई, ईवी, चिप्स, हरित और स्वच्छ प्रौद्योगिकियों का युग है।

विज्ञापन
Jaishankar: India must build `deep national strengths' for transition to leading power
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकरर ने गुरुवार को कहा कि भारत को अगले 25 वर्षों में अपनी राष्ट्रीय ताकत को अत्यधिक मजबूत करना होगा, जो विकसित अर्थव्यवस्था के संकल्प को पूरा करेगा। सीमित संख्या में आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता, प्रौद्योगिकी की चुनौतियों पर एस जयशंकर ने कहा कि देश के लक्ष्य और महत्वकांक्षाएं दूसरों की सद्भावना से निर्धारित नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन


तीन दिवसीय 5वें एशिया आर्थिक संवाद के उद्घाटन समारोह के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर का रिकॉर्ड किया गया वीडियो संदेश चलाया गया। इस वर्ष सम्मेलन का विषय 'प्रवाह के युग में भू-आर्थिक चुनौतियां है। जयशंकर ने कहा कि हमें अमृत काल के दौरान मजबूत राष्ट्रीय ताकत का निर्माण करना होगा, जो एक विकसित अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में परिवर्तन को आगे बढ़ाएगी और यह मोदी सरकार का दृष्टिकोण है।
विज्ञापन


प्रौद्योगिकी पर हमारी निर्भरता बढ़ती जा रही- जयशंकर
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि वर्तमान भू-आर्थिक चुनौतियां तीन श्रेणियों में आती हैं - आपूर्ति श्रृंखला चुनौती, प्रौद्योगिकी चुनौती और वैश्वीकरण से जन्मी अति की चुनौती। उन्होंने कहा, आयातकों के तौर में भी उत्पादन केंद्रों ने अपनी स्वयं की सोर्सिंग श्रृंखलाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा, दैनिक जीवन में प्रौद्योगिकी पर हमारी निर्भरता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान समय एआई, ईवी, प्रौद्योगिकियों का युग- जयशंकर
जयशंकर ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि वर्तमान समय एआई, ईवी, चिप्स, हरित और स्वच्छ प्रौद्योगिकियों का युग है। मंत्री ने कहा, केवल व्यापक अंतरराष्ट्रीय सहयोग ही एकतरफा मांगों और प्रौद्योगिकी दावों के आर्थिक प्रभुत्व को कम कर सकता है। उन्होंने कहा, भारत के लिए इसका मतलब व्यापक मोर्चे वाले क्षेत्रों में आगे बढ़ना है, व्यापक राष्ट्रीय शक्ति में योगदान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed