{"_id":"6448cac0da7d1786130169b3","slug":"jairam-ramesh-slams-amit-shah-remarks-on-karnataka-polls-said-brazenly-intimidatory-statement-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka polls: जयराम रमेश ने कर्नाटक चुनाव पर अमित शाह के बयान की निंदा की, कहा- यह बेशर्मी और डराने वाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka polls: जयराम रमेश ने कर्नाटक चुनाव पर अमित शाह के बयान की निंदा की, कहा- यह बेशर्मी और डराने वाला
Wed, 26 Apr 2023 12:38 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:38 PM IST
सार
कर्नाटक के बेलगावी जिले में मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार बनाती है तो राज्य का विकास 'रिवर्स गियर' में होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश।
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की निंदा की। उन्होंने अमित शाह की उस टिप्पणी की निंदा की जिसमें शाह ने कहा था कि यदि सबसे पुरानी पार्टी सत्ता में आती है तो कर्नाटक दंगों से पीड़ित होगा। जयराम रमेश ने शाह की इस टिप्पणी को एक "निर्भीक और बेशर्म तरीके से डराने वाला बयान" बताया और उन पर चुनाव प्रचार के दौरान धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कर्नाटक के बेलगावी जिले में मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार बनाती है तो राज्य का विकास 'रिवर्स गियर' में होगा। गृह मंत्री ने कहा था, अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वंशवाद की राजनीति चरम पर होगी और कर्नाटक दंगों से पीड़ित होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शाह पर पलटवार करते हुए कहा, यह एक निर्लज्जतापूर्ण डराने वाला बयान है। उन्होंने कहा, भारत के पहले गृह मंत्री द्वारा प्रतिबंधित संगठन के प्रति निष्ठा रखने वाले केंद्रीय गृह मंत्री शाह अब चुनाव प्रचार के दौरान निश्चित हार को देखते हुए धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने मंगलवार को भी शाह की कथित टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की थी। जिसमें शाह ने कहा था कि आगामी कर्नाटक चुनाव सिर्फ विधायकों का चुनाव करने के लिए नहीं बल्कि राज्य का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपने के लिए हैं। विपक्षी दल ने दावा किया था कि ये टिप्पणियां 6.5 करोड़ कन्नड़ों का "अपमान" है। बता दें, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होने हैं और मतगणना 13 मई को होनी है।