फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jairam Ramesh said Those having Nehruphobia should recall Nehru's role in emergence of sovereign Austria

Congress: 'नेहरूफोबिया से ग्रसित लोग ऑस्ट्रिया के उदय में नेहरू की भूमिका को याद करें', कांग्रेस का PM पर हमला

Tue, 09 Jul 2024 11:11 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 09 Jul 2024 11:11 AM IST
सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ऑस्ट्रियाई शिक्षाविद डॉ. हंस कोचलर ने द्वितीय विश्व युद्ध में विजयी शक्तियों के एक दशक के कब्जे के बाद एक संप्रभु और तटस्थ ऑस्ट्रिया के उदय में जवाहरलाल नेहरू द्वारा निभाई गई प्रमुख भूमिका के बारे में लिखा है। 

विज्ञापन
Jairam Ramesh said Those having Nehruphobia should recall Nehru's role in emergence of sovereign Austria
jairam ramesh - फोटो : X (Indian Youth Congress)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रिया पहुंचने वाले हैं। यह 41 वर्षों में किसी भारतीय पीएम की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी। ऐसे में कांग्रेस एक बार फिर सत्ताधारियों पर जमकर हमलावर हुई। उसने कांग्रेस ने मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा 1950 के दशक की शुरुआत में संप्रभु और तटस्थ ऑस्ट्रिया के उदय में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। साथ ही कहा कि पीएम मोदी जैसे 'नेहरूफोबिया से ग्रस्त' लोगों को भी इसे याद करना चाहिए।
विज्ञापन


ऑस्ट्रिया के स्थापित होने में नेहरू की अहम भूमिका
पीएम के ऑस्ट्रिया जाने से पहले कांग्रेस महासचिव एवं संचार मामलों के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, 'ऑस्ट्रिया गणराज्य की पूर्ण स्थापना 26 अक्तूबर, 1955 में हुई थी। हर साल 26 अक्तूबर को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे हकीकत में बदलने के लिए एक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका थी। वो शख्स कोई और नहीं बल्कि वहीं हैं, जिनसे मोदी नफरत करते हैं और उन्हें नीचा दिखाना पसंद करते हैं।' 
विज्ञापन


कोचलर ने की थी तारीफ
उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रियाई शिक्षाविद डॉ. हंस कोचलर ने द्वितीय विश्व युद्ध में विजयी शक्तियों के एक दशक के कब्जे के बाद एक संप्रभु और तटस्थ ऑस्ट्रिया के उदय में जवाहरलाल नेहरू द्वारा निभाई गई प्रमुख भूमिका के बारे में लिखा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि नेहरू के सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक महान ब्रूनो क्रेस्की थे, जो 1970-83 के दौरान ऑस्ट्रिया के चांसलर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के सबसे आधुनिक इतिहास का हिस्सा
जयराम रमेश ने कहा, '1989 में डॉ. क्रेस्की ने नेहरू को याद करते हुए कहा था- 'जब इस सदी का और उन लोगों का इतिहास लिखा जाएगा, जिन्होंने इस पर अपनी मुहर लगाई है, उनमें से एक सबसे महान और बेहतरीन अध्याय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की कहानी होगी। यह भारत के सबसे आधुनिक इतिहास का हिस्सा होगा। बहुत पहले नेहरू मेरे प्रशिक्षकों में से एक बन गए थे।'

पीएम को इतिहास याद करना जरूरी
कांग्रेस नेता ने राजनयिक इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए कोचलर के पूर्वव्यापी प्रभाव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि जो लोग नेहरूफोबिया से ग्रसित हैं, जैसे हमारे पीएम और विशेष रूप से 2019 के बाद से हमारे विद्वान और तेज तर्रार विदेश मंत्री, को भी इसे याद करना अच्छा होगा।

75 साल पुराना है रिश्ता
भारत और ऑस्ट्रिया के बीच राजनयिक संबंध के 75 साल पूरे हो रहे हैं। मोदी के दौरे से पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1971 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में दूसरी बार 1983 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। उनसे पहले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भी 1955 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। ऐसे में ऑस्ट्रिया का दौरा करने वाले नरेंद्र मोदी तीसरे प्रधानमंत्री होंगे। हालांकि, ऐसा नहीं है कि चार दशक में ऑस्ट्रिया का भारतीय नेता की तरफ से कोई दौरान नहीं हुआ। इस बीच 1999 में तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायण और 2011 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया था।


1949 में स्थापित हुए थे संबंध
ऑस्ट्रिया ने 1947 में भारत की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी। भारत और ऑस्ट्रिया के बीच 1949 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। दोनों देशों का एक दूसरे के यहां दूतावास भी है। भारत और ऑस्ट्रिया के राजनयिक संबंध एक दूसरे के साथ बेहतर हैं। पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्ते बेहतर हुए हैं। ऑस्ट्रिया भारत को मशीनरी, ऑटोमोटिव पार्ट्स और केमिकल एक्सपोर्ट करता है। वहीं, भारत को इलेक्ट्रोनिक्स सामान, फुटवेयर, रबड़ का सामान, वीकल और रेलवे पार्ट्स, कपड़ा और फार्मास्यूटिकल्स का निर्यात करता है। दोनों ही देश क्लाइमेट चेंज के साथ ही सतत विकास पर एक दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed