फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaihind National Party Formed On Netajis 125th Birth Anniversary, To Contest In UP Assembly Elections

नेताजी की 125वीं जयंती पर जयहिंद नेशनल पार्टी गठित, यूपी विधानसभा चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार

Sat, 23 Jan 2021 09:50 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 23 Jan 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Jaihind National Party Formed On Netajis 125th Birth Anniversary, To Contest In UP Assembly Elections
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 जयंती के मौक पर दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में नई राजनीतिक पार्टी जय हिंद नेशनल पार्टी के गठन की घोषणा की गई। - फोटो : Amar Ujala

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौक पर दिल्ली में एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन का हुआ। कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में जयहिंद नेशनल पार्टी के गठन की आधिकारिक घोषणा की गई। भविष्य में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। 

विज्ञापन


पार्टी के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने पार्टी के गठन की घोषणा के बाद कहा कि देश का स्वर्णिम भविष्य आपका संकल्प जेएनपी ही विकल्प हमारी पार्टी का ध्येय है। शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक में भारत कैसे बेहतर हो इस दिशा में हमारी पार्टी कार्य करेगी। हमारी पार्टी देश को एक सकारात्मक और शिक्षित राजनीतिक विकल्प प्रदान करेगी। हमारी पार्टी देश की राजनीति में एक सकारात्मक विकल्प और भविष्य है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों से पार्टी अपने शिक्षित और संकल्पित उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी का संकल्प है कि वह अपने सभी वादों को पूर्ण करे। देश और प्रदेश की जनता को उनके हक दिला सके। पार्टी सिर्फ वादों के लिए चुनाव में नहीं उतर रही है, बल्कि काम करने के लिए अग्रसित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे देश में करेगी विस्तार
उन्होंने कहा कि जय हिंद नेशनल पार्टी धीरे-धीरे पूरे देश में अपना विस्तार करेगी। पार्टी अभी 7 राज्यों (उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, ओडिशा और मध्य प्रदेश) में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर काम कर रही है।

डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने आंकड़ों के जरिये लोगों को देश और उत्तर प्रदेश की लचर और खस्ताहाल व्यवस्था से भी अवगत कराया। इस मौके पर डॉ. विवेक माधव को राष्ट्रीय महासचिव और डॉ. राजीव मिश्रा को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।


पार्टी के पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्ता इस शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने शपथ ली कि वे देश को एक काबिल, ईमानदार, संवेदनशील, प्रतिबद्ध, शिक्षित और सशक्त विकल्प देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed