जहांगीरपुरी हिंसाः मुख्य साजिशकर्ता अंसार निकला आम आदमी कार्यकर्ता, भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी ने इस आरोप पर कोई टिप्पणी नहीं की है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता सारिका जैन ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि अंसार आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव में प्रचार कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता अंसार आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। वह दिल्ली विधानसभा चुनावों में स्थानीय आम आदमी पार्टी के विधायक के लिए चुनाव प्रचार का काम करता रहा है। अब वह क्षेत्र के एक प्रभावशाली आम आदमी पार्टी के नेता के विशेष सहयोगी के रूप में क्षेत्र में काम कर रहा है। भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी का अपराधियों से कनेक्शन सामने आ गया है और अब जनता को समझना चाहिए कि वह दिल्ली सरकार की मुफ्त की योजनाओं की किस रूप में कीमत चुका रही है। ध्यान रहे कि इसके पहले दिल्ली दंगा 2020 में भी आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन का नाम सामने आया था जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी।
आम आदमी पार्टी ने इस खबर को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता सारिका जैन ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि अंसार आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव में प्रचार कर रहा है। उन्होंने अंसार की दो फोटो भी शेयर किया है जिसमें अंसार आम आदमी पार्टी की टोपी लगाए चुनाव प्रचार कर रहा है। इसमें उसके साथ पार्टी के कुछ अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हैं। उन्होंने कहा है कि अब जनता को समझना चाहिए कि उन्हें मुफ्त बिजली और पानी की कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि इसके पहले दिल्ली दंगे में आम आदमी पार्टी के नेता ताहिर हुसैन का नाम सामने आया था। आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े नेता उसका बचाव कर रहे थे, जबकि अब सबूत सामने आ चुके हैं कि उसके घर से हिंसा की साजिश रची गई थी और उसके घर से विस्फोटक सामान और पत्थर मिले थे जिससे हिंदुओं के घरों को निशाना बनाया गया था। ताहिर हुसैन इस समय जेल में बंद है और मुकदमे का सामना कर रहा है।
दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में पुलिस ने आज सोमवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अब गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। पुलिस विभिन्न वीडियो की जांच कर आरोपियों को पहचानने और गिरफ्तार करने का काम कर रही है।