{"_id":"671856d57250c3bf6a00f414","slug":"jagdeep-dhankhar-appointed-milind-deora-as-chairman-of-committee-on-subordinate-legislation-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा: मिलिंद देवड़ा अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष नियुक्त, BJP नेता बाजपेयी को भी मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा: मिलिंद देवड़ा अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष नियुक्त, BJP नेता बाजपेयी को भी मिली जिम्मेदारी
Wed, 23 Oct 2024 07:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 23 Oct 2024 07:22 AM IST
सार
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने भाजपा नेता लक्ष्मीकांत बाजपेयी को सदन के पटल पर रखे जाने वाले पत्रों से संबंधित समिति का अध्यक्ष बनाया है। इनके अलावा, आप नेता नारायण दास गुप्ता को याचिका समिति की अध्यक्षता के लिए और एम थंबीदुरई (अन्नाद्रमुक) को सरकारी आश्वासन संबंधी समिति के लिए नामित किया।
विज्ञापन
मिलिंद देवड़ा और लक्ष्मीकांत बाजपेयी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा को अधीनस्थ विधान संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा नेता लक्ष्मीकांत बाजपेयी को सदन के पटल पर रखे जाने वाले पत्रों से संबंधित समिति का अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन
धनखड़ ने आप नेता नारायण दास गुप्ता को याचिका समिति की अध्यक्षता के लिए और एम थंबीदुरई (अन्नाद्रमुक) को सरकारी आश्वासन संबंधी समिति के लिए नामित किया। गोला बाबूराव, सुष्मिता देव, केसरी देव सिंह झाला, जोस के मणि, मनन कुमार मिश्रा, रंजीत रंजन, सीवी षणमुगम, दिनेश शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, नीरज शेखर, तिरुचि शिवा, सदानंद महालू शेट तानवड़े, जीके वासन और संगीता यादव को अधीनस्थ विधान संबंधी पुनर्गठित समिति में सदस्यों के रूप में नामित किया गया। राज्यसभा की अधिसूचना के अनुसार, याचिका समिति में रमीलाबेन बेचरभाई बारा, राजेंद्र गहलोत, जेबी माथेर, राम चंदर जांगड़ा, इरन्ना कडाडी, सुभाशीष खुंटिया, रंगवरा नारजारी, संतोष कुमार पी, और नबाम रेबिया शामिल हैं। धनखड़ ने बीरेंद्र प्रसाद वैश्य, नीरज डांगी, बाबूभाई जेसंगभाई देसाई, आर गिरिराजन, मोहम्मद नदीमुल हक, मेधा विश्राम कुलकर्णी, आदित्य प्रसाद, दर्शना सिंह और लहर सिंह सिरोया को सरकारी आश्वासन समिति के सदस्यों के रूप में नामित किया। सभा पटल पर रखे गए पत्रों संबंधी समिति में राघव चड्ढा, वानवेरॉय खरलुखी, नारायण कोरगप्पा, धनंजय भीमराव महादिक, महुआ माजी, अनिल कुमार यादव मंडादी, रामभाई हरजी भाई मोकारिया, अंबुमणि रामदास और के वनलालवेना सदस्य के रूप में शामिल हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा के सभापति ने खीरू महतो, मानस रंजन मंगराज और सुभाष चंद्र बोस पिल्ली को भी आवास समिति के सदस्यों के रूप में नामित किया है। राज्यसभा सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार, राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी 22 अक्तूबर, 2024 से आवास समिति की सदस्य नहीं हैं।
विज्ञापन