फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jagannath-temple-puri-fake-vip-darshan-website-fir-sjta-warns-devotees

जगन्नाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन का फर्जी दावा: वेबसाइट के खिलाफ मामला दर्ज, प्रशासन बोला- सतर्क रहें श्रद्धालु

Mon, 20 Jul 2026 04:40 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, पुरी
पीटीआई, पुरी Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 20 Jul 2026 04:40 PM IST
सार

पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से पैसे लेने का दावा करने वाली एक वेबसाइट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मंदिर में भुगतान के बदले विशेष दर्शन या ऑनलाइन वीआईपी प्रवेश जैसी कोई व्यवस्था नहीं है और किसी संस्था को इसकी अनुमति भी नहीं दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
jagannath-temple-puri-fake-vip-darshan-website-fir-sjta-warns-devotees
जगन्नाथ मंदिर में फर्जी वीआईपी दर्शन का दावा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगने के लिए बनी एक फर्जी वेबसाइट के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके साथ ही श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने सोमवार को भुगतान लेकर 'वीआईपी दर्शन' कराने का दावा करने वाले फर्जी विज्ञापनों से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि 12वीं सदी के इस मंदिर में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


एसजेटीए ने 'ईओडिशा' नामक एक पोर्टल के खिलाफ सिंहद्वार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि यह पोर्टल पैसे लेकर मंदिर में विशेष दर्शन कराने का दावा कर ओडिशा के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को गुमराह कर रहा था। विशेष कार्याधिकारी (सुरक्षा) हेमंत कुमार पाधी ने शिकायत में कहा, "श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी में भुगतान लेकर वीआईपी दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं है। न ही एसजेटीए ने किसी व्यक्ति या संस्था को इस तरह के दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने की अनुमति दी है।"
विज्ञापन


शिकायत में क्या कहा गया?
शिकायत में कहा गया, "'ईओडिशा' की ओर से प्रसारित किया गया यह विज्ञापन पूरी तरह फर्जी है और आम लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से जारी किया गया है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे ऐसे किसी भी विज्ञापन पर भरोसा न करें।" सेंट्रल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सत्यजीत नाइक ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "वीआईपी दर्शन की कोई व्यवस्था या नियम बिल्कुल नहीं है।" अधिकारियों के अनुसार, संबंधित पोर्टल ने सोशल मीडिया पर ऐसे विज्ञापन प्रसारित किए थे, जिनमें दावा किया गया था कि एक अगस्त से भुगतान के बदले मंदिर में आसान और विशेष प्रवेश की "नई सुविधा" उपलब्ध कराई जाएगी।


मंदिर प्रशासन बोला- ऐसी कोई व्यवस्था नहीं
छतीसा नियोग (सेवायतों की शीर्ष संस्था) के अध्यक्ष जनार्दन पत्ताजोशी महापात्र ने भी स्पष्ट किया कि मंदिर में सामान्य या वीआईपी प्रवेश के लिए कोई ऑनलाइन टिकट व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश या देश के किसी भी हिस्से से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन के लिए सामान्य कतार में ही खड़ा होना होगा।" पुलिस महानिरीक्षक सत्यजीत नाइक ने बताया कि श्री गुंडिचा मंदिर में आयोजित होने वाले 'हेरा पंचमी' अनुष्ठान के अवसर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed