फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagan Mohan Reddy govt will lose Andhra Pradesh assembly polls like BRS in Telangana Chandrababu Naidu

Andhra Pradesh: तीन महीने बाद आंध्र प्रदेश में दोहराया जाएगा तेलंगाना का चुनाव परिणाम, चंद्रबाबू नायडू का दावा

Sat, 09 Dec 2023 01:20 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुंटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुंटूर Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 09 Dec 2023 01:20 AM IST
सार

गुंटूर जिले में चक्रवात से प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अपने 45 साल के राजनीतिक सफर में उन्होंने कोई अनियमितता नहीं की है, लेकिन सीएम जगन ने उनकी सरकार पर सवाल उठाने वालों को डराने के लिए उन्हें गलत तरीके से जेल में डाला।

विज्ञापन
Jagan Mohan Reddy govt will lose Andhra Pradesh assembly polls like BRS in Telangana Chandrababu Naidu
Chandrababu Naidu - फोटो : Social Media

विस्तार

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को दावा किया कि सीएम वीईएस जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार की अगले विधानसभा चुनाव में हार तय है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पड़ोसी राज्य तेलंगाना में बीआरएस सरकार को हार का सामना करना पड़ा, उसकी तरह आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव हारने जा रही है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के चुनाव नतीजे तीन महीने बाद आंध्र प्रदेश में दोहराए जाएंगे। नायडू ने कहा कि अपने 45 साल के राजनीतिक सफर में उन्होंने कोई अनियमितता या भ्रष्टाचार नहीं की है, लेकिन सीएम जगन ने उनकी सरकार पर सवाल उठाने वालों को डराने के लिए उन्हें गलत तरीके से जेल में डाला।

विज्ञापन


गुंटूर जिले में चक्रवात से प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद टीडीपी अध्यक्ष नायडू ने आंध्र प्रदेश सरकार पर मिचौंग तूफान के लिए पर्याप्त एहतियाती कदम उठाने में विफल रहने का आरोप लगाया। साथ ही नायडू ने चक्रवाती तूफान के कारण होने वाले नुकसान को रोकने में विफलता के लिए आंध्र प्रदेश सरकार की आलोचना की।
विज्ञापन


गुंटूर के तेनाली में जनता को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उन्हें गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य जमीनी स्तर पर समस्याओं की पहचान करना और किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगन सरकार आपदा प्रबंधन में विफल रही
नायडू ने कहा कि मिचौंग तूफान से हुई क्षति पिछले चक्रवातों से अधिक है, क्योंकि कटाई के लिए तैयार फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने दावा किया कि पहले जब राज्य सरकार सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने में विफल रही, तो किसानों ने अपने धन से टैंकर पानी का बंदोबस्त किया, लेकिन अब चक्रवात के कारण 90 फीसदी फसलें बारिश के पानी में डूब गईं। नायडू ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन में विफल रही है और एहतियाती उपायों की उपेक्षा की गई। टीडीपी प्रमुख ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू नहीं करने के लिए भी जगनमोहन सरकार की आलोचना की। इस योजना के तहत किसानों को क्षतिग्रस्त फसलों के लिए मुआवजा मिलता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed