फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jadavpur University ragging and death case 13 accused booked under POCSO Act

JU: 13 आरोपियों के खिलाफ अब पॉक्सो के तहत होगी कार्रवाई, छात्र की मौत के लिए जिम्मेदार

Fri, 08 Sep 2023 11:44 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क/ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क/ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 08 Sep 2023 11:44 PM IST
सार

जादवपुर विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग के डीन सुबेनॉय चक्रवर्ती ने एक साक्षात्कार में बताया कि मौत की जांच के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। घटना रात करीब 12 बजे की है। दो मंजिला बालकनी से गिरने के कारण स्वर्णोदीप कुंडू की एक दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Jadavpur University ragging and death case 13 accused booked under POCSO Act
Jadavpur University - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) में छात्र की कथित रैगिंग से मौत मामले में पुलिस ने आरोपितों पर पॉक्सो की धारा जोड़ दिया है। पुलिस ने इस घटना में पहले हत्या और फिर रैगिंग का मामला दर्ज किया था। अब पुलिस ने गिरप्तार 12 आरोपितों पर पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी सभी गिरफ्तार आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जादवपुर विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग के डीन सुबेनॉय चक्रवर्ती ने एक साक्षात्कार में बताया कि मौत की जांच के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। घटना रात करीब 12 बजे की है। दो मंजिला बालकनी से गिरने के कारण स्वर्णोदीप कुंडू की एक दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जानकारी मिलते ही छात्र के माता-पिता को सूचित किया था। मामले की जांच के बाद ही सच सामने आ पाएगा कि आखिर मौत का असल कारण क्या है। आंतरिक सात सदस्यीय समिति की अध्यक्षता सुबेनॉय चक्रवर्ती करेंगे। 15 दिन के भीतर कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन


सीनियरों पर रैगिंग के आरोप
मामले में एक अधिकारी का कहना है कि हाल ही में पहले वर्ष की कक्षाएं शुरू हुईं हैं। छात्रों ने मामले में सीनियर्स पर रैगिंग के आरोप लगाए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक को सीनियर परेशान कर रहे थे। बुधवार को करीब चार बार उसने अपनी मां को कॉल किया था। बुधवार रात नौ बजे मृतक ने अपनी मां को भी मृतक ने अपनी परेशानी के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया था। टीम का कहना है कि हम मृतक के फोन के साथ उसके रूममेट के फोन भी खंगाल रहे हैं। पोस्टमोर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है। अधिकारी ने आगे बताया कि कहना है कि मृतक काफी परेशान था, सीनियर उसे हमेशा गे (समलैंगिक) कहकर बुलाते थे। वह अपना फेसबुक अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर चुका था। छात्रावास के एक छात्र ने मौत के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट कर सीनियर को मौत का असल जिम्मेदार माना है। छात्र ने आरोप लगाते हुए रैगिंग को मौत का असल कारण कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान तोड़ा दम
डीन ने आगे बताया कि बालकनी से गिरने के बाद कुंडू को उसके सहपाठी जादवपुर के केपीसी अस्पताल लेकर गए। यहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। कुंडू पश्चिम बंगाल के नादिया जिले का रहने वाला था। वह विश्वविद्यालय के बंगाली विभाग के प्रथम वर्ष का छात्र था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed