फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ivanka Trump meets PM Narendra Modi and sushma swaraj on Global Entrepreneurship Summit in Hyderabad

इवांका बोलीं- चाय बेचने से पीएम तक मोदी ने साबित किया, बदलाव मुमकिन

Tue, 28 Nov 2017 09:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Tue, 28 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
Ivanka Trump meets PM Narendra Modi and sushma swaraj on Global Entrepreneurship Summit in Hyderabad
पीएम मोदी और इवांका ट्रंप - फोटो : PTI
आठवें विश्व उद्यमिता सम्मेलन (जीईएस) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और उनकी सलाहकार इवांका ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम को संबोधित करते हुए कहा कि आपने चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर में साबित कर दिया कि बदलाव मुमकिन है। आपके कठिन श्रम और उद्यमिता की बदौलत भारत के 13 करोड़ लोग गरीबी से उबर पाए हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी राजनीति में चर्चित हो रही ट्रंप की बिटिया की जिंदगी का एक पहलू ये भी था
विज्ञापन


इवांका ने महिला सशक्तीकरण के लिए मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आपका दृढ़ विश्वास रहा है कि मानवता की तरक्की महिलाओं के सशक्तीकरण के बगैर अधूरी है। भारत विश्व की तेजी से विकसित अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और व्हाइट हाउस का सच्चा मित्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया भर में खूबसूरत इमारतों का निर्माण करती हैं ग्लैमरस इवांका ट्रंप

भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए पीएम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने भारत को एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित किया है। यह देश लोकतंत्र का मार्गदर्शक और दुनिया की उम्मीदों का प्रतीक बना है। मोदी ने वाकई एक असाधारण काम किया है। इवांका ने कहा कि आप सभी वर्ष 2030 तक भारतीय मध्यवर्ग की आबादी का लक्ष्य 50 करोड़ तक पहुंचाने के लिए मदद कर रहे हैं।

श्रमिक लिंगभेद मिटे तो अर्थव्यवस्था में आएगा उछाल
उन्होंने कहा कि भारत में श्रमिक लिंगभेद यदि आधा भी कम हो जाए तो अगले तीन साल में भारतीय अर्थव्यवस्था 150 अरब डॉलर की छलांग लगा लेगी। उन्होंने महिला उद्यमियों के लिए पूंजी उपलब्धता और समान कानून की वकालत करते हुए कहा कि उद्यमिता में लिंगभेद दूर होने से विश्व की विकास दर दो फीसदी तक बढ़ जाएगी।

 

महिला सशक्तीकरण पर मोदी की तारीफ

Ivanka Trump meets PM Narendra Modi and sushma swaraj on Global Entrepreneurship Summit in Hyderabad
ivanka-trump - फोटो : ANI
महिला सशक्तीकरण पर मोदी की तारीफ
 इवांका ने मोदी को संबोधित करते हुए कहा, ‘बचपन में चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर में आपने साबित कर दिया कि बदलाव मुमकिन है। आपके उद्यम, उद्यमिता और कठिन श्रम की बदौलत भारत के 13 करोड़ लोग गरीबी से उबर पाए हैं। आपका दृढ़ विश्वास रहा है कि मानवता की तरक्की महिलाओं के सशक्तीकरण के बगैर अधूरी है। भारत विश्व की सबसे तेजी से विकसित अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और व्हाइट हाउस का यह एक सच्चा मित्र है।’

उद्यमिता सम्मेलन में इवांका से मिले मोदी
 ग्लोबल आंत्रप्रेन्योर समिट (विश्व उद्यमिता सम्मेलन) से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इवांका ट्रंप से मुलाकात की। पीएम मोदी जून में जब व्हाइट हाउस गए थे तभी उन्होंने उद्यमी और फैशन डिजाइनर इवांका को इस सम्मेलन में आने के लिए न्योता दिया था।

​सम्मेलन से पहले इवांका ने ट्वीट किया, ‘गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद। हैदराबाद में होने से मैं उत्साहित हूं।’ इवांका इस सम्मेलन में अमेरिकी दल का नेतृत्व कर रही हैं जिसका थीम है, ‘वीमेन फर्स्ट, प्रॉस्पेरिटी फॉर ऑल’। इस मौके पर मोदी ने उनके लिए मशहूर फलकनुमा पैलेस होटल में रात्रिभोज का भी आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed