{"_id":"605e4fe3fc4e4a06ba2d7ec4","slug":"itbp-will-deploy-dogs-for-take-care-of-soldiers-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखी पहल: आईटीबीपी में अब जवानों के इलाज की देखभाल में भी मदद करेंगे कुत्ते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनोखी पहल: आईटीबीपी में अब जवानों के इलाज की देखभाल में भी मदद करेंगे कुत्ते
Sat, 27 Mar 2021 02:49 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 27 Mar 2021 02:49 AM IST
सार
- सेना के रिटायर कुत्ते जवानों के साथ उनके दिव्यांग बच्चों को भी संभालेंगे।
विज्ञापन
आईटीबीपी की डॉग स्क्वॉड
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत तिब्बती सीमा सुरक्षा बल ने एक अनोखी पहल करते हुए बीमार जवानों के उपचार और देखभाल सेवाओं में कुत्तों को तैनात करने का फैसला किया है। यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है, इसमें सेना के कुत्ते न सिर्फ जवानों के इलाज में मदद व उनकी देखभाल करेंगे बल्कि जवानों के दिव्यांग बच्चों को भी संभालेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में तैनात 3500 के करीब कुत्तों के सेवानिवृत्त होने के बाद इनके जीवित रहने की चुनौतियां बढ़ जाती हैं। इसको लेकर सेना काफी समय से चिंतित है।
विज्ञापन
इसको लेकर गृहमंत्रालय के साथ भी हाल में हुई एक बैठक में विचार विमर्श हुआ था। अभी सेना से सेवानिवृत्त कुत्तों को जानवरों के लिए काम करने वाले एनजीओ को सौंप दिया जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में आईटीबीपी ने इन कुत्तों को स्वास्थ्य व देखभाल सेवाओं में लगाने का फैसला लिया है। इसमें सबसे पहले चंडीगढ़ में 5 कुत्तों के एक समूह को इस नए मोर्चे पर लगाया गया है।