{"_id":"6172a9637b6e953bed708422","slug":"itbp-service-k9-snowy-and-horse-champion-awarded-with-special-medal-by-dg-sanjay-arora","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी: 'स्नोई' और 'चैंपियन' को पदक से किया गया सम्मानित, जानिए इनके बारे में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईटीबीपी: 'स्नोई' और 'चैंपियन' को पदक से किया गया सम्मानित, जानिए इनके बारे में
Fri, 22 Oct 2021 05:37 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 22 Oct 2021 05:37 PM IST
सार
आईटीबीपी ने शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में अपने सर्वश्रेष्ठ कुत्ते और घोड़े को विशेष पदक से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विशेष पदक से सम्मानित किए गए चैंपियन और स्नोई
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक संजय अरोड़ा ने शुक्रवार को आईटीबीपी सर्विस के9 (आईएसके) 'स्नोई' और 'चैंपियन' को विशेष पदक से सम्मानित किया। स्नोई एक मैलिनोइस कुत्ता है और चैंपियन एक घोड़ी है। दोनों को ग्रेटर नोएडा में आईटीबीपी की 39वीं बटालियन में आयोजित महानिदेशक की वार्षिक परेड के दौरान सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
आईटीबीपी ने बताया कि आठ साल के के9 स्नोई को समय रहते आईईडी का पता लगाने के लिए एक विशेष के9 मेडल से सम्मानित किया गया। स्नोई ने विस्फोटक जांच ड्यूटी के दौरान कई बार आईईडी का पता लगाया और जवानों की जानें बचाईं। इसमें से स्नोई ने आईटीबीपी की 40वीं बटालियन के साथ छत्तीसगढ़ के बकरकट्टा में में भी एक आईईडी का पता लगाया था।
विज्ञापन
11 वर्षीय घोड़ी, 'चैंपियन' को राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप में और फोर्स माउंटेड परेड के दौरान ठंड व अधिक ऊंचाई वाले सीमा क्षेत्रों में रसद पहुंचाने के काम में लगे सभी टट्टुओं और खच्चरों के प्रतिनिधि के रूप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। आईटीबीपी ने अपने सर्वश्रेष्ठ कुत्ते और घोड़े को पदक से सम्मानित करना 2016 में शुरू किया था।
विज्ञापन