फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ITBP launches wedding portal for unmarried and adventurous soldiers

पहल: जवानों को जीवनसाथी चुनने में मदद देगा आईटीबीपी, शुरू किया शादी पोर्टल

Mon, 16 Dec 2019 05:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 16 Dec 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
ITBP launches wedding portal for unmarried and adventurous soldiers
आईटीबीपी के जवान - फोटो : Social Media

भारत तिब्बती सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने अपने अविवाहित, वीरांगना और जीवनसाथी से अलग हो चुके कर्मियों को बल के अंदर ही योग्य व सही जीवनसाथी ढूंढने में मदद पहुंचाने के लिए एक वैवाहिक पोर्टल (मैट्रिमोनियल पोर्टल) बनाया है।

विज्ञापन


किसी भी अर्धसैनिक बल में पहली बार ऐसा कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पर्वतीय लड़ाई में प्रशिक्षित इस बल पर मुख्य रूप से चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा की रक्षा करने की जिम्मेदारी है। इस बल में फिलहाल विभिन्न रैंकों में करीब 2500 अविवाहित पुरुष और 1000 महिलाएं हैं।
विज्ञापन


आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बहुत सारे कर्मी सुदूर क्षेत्रों में तैनात हैं। ऐसे में उनके लिए उनके उनके परिवार की ओर से  एक अच्छा जीवनसाथी ढूंढना बड़ा मुश्किल काम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ आंकड़ों के अनुसार बल में करीब 333 कार्यरत दंपती हैं (यानी पति-पत्नी दोनों ही आईटीबीपी में) और बहुत सारे कर्मी इस संगठन में काम करने वाला ही जीवनसाथी चाहते हैं,

क्योंकि सरकारी नियम उस दंपती को एक ही स्थान पर तैनाती की सुविधा देते हैं।

अधिकारियों का कहना है कि इस बल ने पर्वतीय सीमा पर अपनी सेवाएं प्रदान करने वाली उस कठोर ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए साथ काम करने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस पहल से बल में कार्यरत दंपतियों के लिए बड़ी प्रसन्नता और राहत की बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed