{"_id":"66daf3a2fddc38662e039d3e","slug":"itbp-jawan-posted-at-raj-bhavan-in-sikkim-shoots-himself-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITBP: सिक्किम के राजभवन में तैनात आईटीबीपी जवान ने खुद को मारी गोली, घटना की 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' का आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ITBP: सिक्किम के राजभवन में तैनात आईटीबीपी जवान ने खुद को मारी गोली, घटना की 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' का आदेश
Fri, 06 Sep 2024 05:50 PM IST
शिव शुक्ला
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
आईटीबीपी के जवान ने की आत्महत्या।
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
सिक्किम की राजधानी 'गंगटोक' स्थित राजभवन में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के एक जवान ने खुद को गोली मारकर जीवन खत्म कर लिया। सिपाही (जीडी) राजाराम, बल की 13वीं बटालियन की उस कंपनी का हिस्सा थे, जो सिक्किम के राजभवन की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात है। इस घटना की 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' का आदेश दिया गया है।
आईटीबीपी सूत्रों के मुताबिक, सिपाही राजाराम ने छह सितंबर की रात को अपनी राइफल से खुद को गोली मारी है। आत्महत्या के सही कारण का पता चले, इसके लिए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गत जुलाई में सिपाही राजाराम का तबादला 38वीं बटालियन से 13वीं बटालियन में किया गया था। वहां से राजाराम को राजभवन सुरक्षा ड्यूटी वाली कंपनी में तैनाती मिली। वे गत तीन जुलाई से राजभवन सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे।
सिपाही राजाराम, बिहार के भोजपुर जिले के गांव गोदीहान के रहने वाले थे। आईटीबीपी ने इस मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। बल के द्वारा फौरन राहत के तौर पर सिपाही के परिवार को 15 हजार रुपये और अंतिम संस्कार के लिए आठ हजार रुपये की आर्थिक मदद भेजी जा रही है। पोस्टमार्टम और दूसरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को सड़क मार्ग के द्वारा बिहार के भोजपुर जिले में भेजा जाएगा।