{"_id":"5a92dd444f1c1bc83b8b8ddf","slug":"itbp-jawan-is-ready-to-learn-chinese-language-for-security-concerns-on-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीमाओं की सुरक्षा होगी और पुख्ता, ITBP जवान सीखेंगे चीनी भाषा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारतीय सीमाओं की सुरक्षा होगी और पुख्ता, ITBP जवान सीखेंगे चीनी भाषा
एजेंसी, भोपाल
Updated Sun, 25 Feb 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
बात जब देश की सीमाओं की सुरक्षा की हो तो भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) किसी भी हद से गुजरने से नहीं चूकती। इसलिए आईटीबीपी अपने चीनी समकक्षों के साथ संवाद में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए भाषा की दीवार को भी तोड़ने को तैयार हो गई है।
विज्ञापन
इसी उद्देश्य के साथ आईटीबीपी के लगभग 25 जवान और अधिकारी चीनी भाषा में एक साल का सर्टिफिकेट कोर्स करेंगे। वे यह कोर्स मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित ‘सांची यूनिवर्सिटी ऑफ बुद्धिस्ट-इंडिक’ से करेंगे।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार राजेश गुप्ता का मानना है कि इस पहल से आईटीबीपी को मदद मिलेगी। दरअसल आईटीबीपी के जवानों को भारत-चीन सीमा पर चीनी भाषा बोलने लोगों से सामना करना होता है। आईटीबीपी के दो इंस्पेक्टर और उतने ही जवान पहले ही यह कोर्स पूरा कर चुका हैं और सीमा पर तैनात भी हैं।
विज्ञापन