{"_id":"63b558f0b0bebd1fa1106de9","slug":"itbp-gets-two-trainee-hostels-with-fully-central-air-conditioning-systems","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITBP: आईटीबीपी को मिले दो प्रशिक्षु छात्रावास, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने किया उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ITBP: आईटीबीपी को मिले दो प्रशिक्षु छात्रावास, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने किया उद्घाटन
Wed, 04 Jan 2023 04:16 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 04 Jan 2023 04:16 PM IST
सार
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को अलवर में आईटीबीपी के केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय (सीटीसी) में इन दो छात्रावासों और इसके साथ ही 83 पारिवारिक आवासों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
आईटीबीपी को मिले दो प्रशिक्षु छात्रावास
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को बुधवार को दो प्रशिक्षु छात्रावास मिले हैं, जो पूरी तरह से केंद्रीय एयर कंडीशनिंग सिस्टम से लैस हैं। राजस्थान के अलवर शहर से 25 किलोमीटर दूर रामगढ़ के बेरावास गांव स्थित इन दो छात्रावासों में कुल 800 प्रशिक्षु ठहर सकते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को अलवर में आईटीबीपी के केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय (सीटीसी) में इन दो छात्रावासों और इसके साथ ही 83 पारिवारिक आवासों का उद्घाटन किया। आईटीबीपी के अनुसार, ये भवन संस्थान के प्रशिक्षुओं और बल के कर्मियों और उनके परिवारों के उपयोग के लिए हैं।
विज्ञापन
आगे आईटीबीपी ने कहा कि इन आवासों के बनने से अब आईटीबीपी सेंट्रल ट्रेनिंग कॉलेज, आईटीबीपी में तैनात जवानों और उनके परिवारों को शत-प्रतिशत आवास मिल गए हैं, जिससे परिसर में तैनात सभी रैंक के अधिकारी अपने परिवार सहित शिविर परिसर में रह सकेंगे।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने 2012 में मंजूरी दी थी
आईटीबीपी ने कहा कि इन छात्रावासों के बारे में विशेष बात यह है कि ये किसी भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में पूरी तरह से केंद्रीय एयर कंडीशनिंग सिस्टम वाले पहले छात्रावास हैं। आईटीबीपी बल की भर्ती और प्रशिक्षण की आवश्यकता के कारण सीटीसी की अवधारणा की गई थी। अलवर में इस केंद्र की स्थापना के लिए गृह मंत्रालय ने 2012 में मंजूरी दी थी।
प्रारंभ में, प्रशिक्षण के लिए आवश्यक बुनियादी ढाँचे की अनुपलब्धता के कारण संस्थान की शुरुआत रामगढ़ पंचकुला, हरियाणा से की गई थी। 2013 में वर्तमान स्थल बेरावास में सीटीसी की आधारशिला रखी गई थी। राजस्थान सरकार ने इसके लिए आईटीबीपी को 300 एकड़ जमीन मुहैया कराई थी। इसने हरियाणा के पंचकुला से स्थानांतरित होने के बाद 16 दिसंबर, 2014 को इस साइट से परिचालन शुरू किया।
आईटीबीपी ने कहा कि 2015 से आज तक, इस केंद्र ने विभिन्न संवर्गों में लगभग 15,000 अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है।